टीवी

पूर्व बिग बॉस कंटेस्टेंट Sambhavna Seth के पिता को कोविड-19 के बाद दिल का दौरा पड़ने के चलते हुआ निधन

पूर्व बिग बॉस कंटेस्टेंट संभावना सेठ के पिता का निधन हो गया है. कुछ ही समय पहले उन्हें कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया था जिसके चलते उनका इलाज चल रहा था. लेकिन इसी बीच खबर आई कि कोरोना से ग्रस्त उनके पिट को दिल का दौरा पड़ा है जिसके चलते उनकी मृत्यु हो गई.

पूर्व बिग बॉस कंटेस्टेंट Sambhavna Seth के पिता को कोविड-19 के बाद दिल का दौरा पड़ने के चलते हुआ निधन
संभावना सेठ (Photo Credits: Instagram)

Sambhavna Seth's Father Passes Away: पूर्व बिग बॉस कंटेस्टेंट संभावना सेठ के पिता का निधन हो गया है. कुछ ही समय पहले उन्हें कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया था जिसके चलते उनका इलाज चल रहा था. लेकिन इसी बीच खबर आई कि कोरोना से ग्रस्त उनके पिता को दिल का दौरा पड़ा है जिसके चलते उनकी मृत्यु हो गई. सोशल मीडिया पर इस खबर के सामने आने के बाद लोग उनका ढाढस बंधा रहे हैं.

संभावना के पति अविनाश ने इस खबर को अपने सोशल मीडिया के जरिए सभी के साथ साझा किया है. उन्होंने लिखा, "आज शाम 5 बजकर 37 मिनट पर संभावना के पिता का कोविड के बाद दिल का दौरा पड़ने के चलते निधन हुआ. उन्हें अपनी प्रार्थनाओं में रखें." सोशल मीडिया पर इस मैसेज को पढ़ने लोग भी उनके परिवार को सांतावना दे रहे हैं.

हाल ही में संभावना ने सोशल मीडिया पर मैसेज पोस्ट करते हुए फैंस से अपील की थी कि उनके कोविड पॉजिटिव पिता को जयपुर बेड की जरुरत है. इसके बाद अब शनिवार को उनके पिता के दुखद निधन की खबर सामने आई है.

गौरतलब है कि कोरोना के चलते कई सारे सेलिब्रिटीज ने भी अपनों को खो दिया. हाल ही में हिना खान के पिता का निधन हो गया. साथ ही बिग बॉस 14 फेम निक्की तंबोली ने भी अपने भाई जतिन तंबोली को इस बीमारी के चलते खो दिया.

(The above story first appeared on LatestLY on May 09, 2021 08:28 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).