Rubina Dilaik ने Pawari अंदाज में मनाई पार्टी, फैंस के साथ शेयर किया मजेदार Video
रुबीना जमकर ट्रॉफी जीतकर घर पहुंची तब उनका स्वागत बड़े ही धूमधाम से हुआ. परिवार और फैंस ने रुबीना को खूब स्पेशल फील करवाया था. इस दौरान रुबीना की दोस्त सृष्टी रोड़े संग भी पावरी पर वीडियो बनाया था.
बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) का ख़िताब अपने नाम करने वाली रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) आजकल पार्टी के मूड में नजर आ रही हैं. घर में लंबा टाइम बिताने के बाद रुबीना अब दोस्तों और फैमिली के साथ दिखाई दे रही हैं. वो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हो गई हैं और अपने नए नए वीडियो शेयर कर रही हैं. ऐसे में अब रुबीना ने सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो शेयर किया है. जिसमें वो पार्टी करती दिखाई दे रही हैं. इस वीडियो में रुबीना दिलैक की मस्ती देखते ही बन रही है.
दरअसल इस वीडियो में रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला पावरी अंदाज में नजर आ रहे हैं. रुबीना और अभिनव का वीडियो बेहद ही मजेदार है. इस वीडियो को शेयर करने के साथ रुबीना ने लिखा कि अब मुझे समझ आ रहा है कि आखिर क्या हो रहा है.
View this post on Instagram
आपको बता दे कि रुबीना जमकर ट्रॉफी जीतकर घर पहुंची तब उनका स्वागत बड़े ही धूमधाम से हुआ. परिवार और फैंस ने रुबीना को खूब स्पेशल फील करवाया था. इस दौरान रुबीना की दोस्त सृष्टी रोड़े संग भी पावरी पर वीडियो बनाया था. तब रुबीना को पावरी ट्रेंड के बारे में नहीं पता था.
बिग बॉस के घर में रुबीना ने जबरदस्त खेल दिखाया. घर में कंटेस्टेंटस के साथ शो के होस्ट सलमान खान भी कई बार रुबीना पर भड़कते दिखाई दे चुके हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 28, 2021 04:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

