Jasmin Bhasin से Rubina Dilaik का झगड़ा हुआ खत्म? तेरा सूट गाने पर डांस कर फैंस को किया हैरान
अब रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला भी तेरा सूट गाने पर डांस करते दिखाई दे रहे हैं. इस गाने को शेयर करते हुए रुबीना ने अली और जैस्मिन को भी टैग किया है.
बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) देखने वाले दर्शक को रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) और जैस्मिन भसीन (Jaismin Bhasin) के झगड़े के बारे में अच्छे पता होगा. दोनों शो में एक दूसरे को फूटी आंख देखना पसंद नहीं करती थी. शो के बाहर आने के बाद भी दोनों को अभी तक साथ साथ नहीं देखा गया है. ऐसे में यही माना जा रहा है कि दोनों के बीच के बीच का झगड़ा अभी जारी है. लेकिन अब रुबीना ने कुछ ऐसा किया है जिसे देखने के बाद इस बात को लेकर सवाल उठने लगे है कि क्या उनके जैस्मिन के बीच का झगड़ा खत्म हो चुका है?
दरअसल हाल ही में जैस्मिन भसीन और अली गोनी का गाना तेरा सूट रिलीज हुआ है. इस गाने को सोशल मीडिया पर ढेर सारा प्यार मिल रहा है. यही कारण है कि ये गाना यूट्यूब पर भी काफी समय तक ट्रेंडिंग में रहा. ऐसे में अब रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला भी तेरा सूट गाने पर डांस करते दिखाई दे रहे हैं. इस गाने को शेयर करते हुए रुबीना ने अली और जैस्मिन को भी टैग किया है.
View this post on Instagram
रुबीना और अभिनव की मस्ती देखने के बाद अली ने जहां वीडियो शानदार बताया वहीं जैस्मिन ने भी तक कोई कमेंट नहीं किया हैं. अब इस वीडियो के सामने के बाद ये सवाल उठने लगे हैं कि क्या रुबीना और जैस्मिन की दोस्ती हो चुकी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 11, 2021 08:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

