टीवी

अपनी शादी में कुछ इस तरह 'किन्नर बहू' ने लगाए ठुमके, देखें Video

गुरूवार को अभिनेत्री रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला शादी के बंधन में बंध गए. पंजाबी और हिमाचली रीति रिवाज से शिमला में इन दोनों की शादी संपन्न हुई

अपनी शादी में कुछ इस तरह 'किन्नर बहू' ने लगाए ठुमके, देखें Video
रुबीना दिलैक (Photo Credits : Instagram)

गुरूवार को अभिनेत्री रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला शादी के बंधन में बंध गए. पंजाबी और हिमाचली रीति रिवाज से शिमला में इन दोनों की शादी संपन्न हुई. इनकी शादी को एक प्राइवेट अफेयर रखा गया था पर तब भी इनकी शादी की कुछ तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं. रुबीना दिलैक ने अपनी शादी की कुछ तस्वीरों को तो खुद के इन्स्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया है. रुबीना को एक सफेद रंग के लहंगे में देखा जा सकता है. वह दुल्हन के लिबाज में काफी खूबसूरत लग रही हैं.

एक वीडियो में अभिनव रुबीना को जयमाला पहनाते हुए नजर आ रहे हैं तो दूसरे वीडियो में इन दोनों को फेरे लेते हुए देखा जा सकता है. शादी का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें 'किन्नर बहू' ठुमके लगाते हुए दिख रही हैं.

शादी के बाद अभिनव और रुबीना लुधियाना जाएंगे. लुधियाना में अभिनव का घर है. 28 जून को इन दोनों ने मुंबई में अपनी शादी का एक रिसेप्शन भी रखा है. इस ग्रैंड सेलिब्रेशन में टीवी की बड़ी बड़ी हस्तियों के शरीक होने उम्मीद जताई जा रही है.

आपको बता दें कि रुबीना को 'सास बिना ससुराल' और 'शक्ति: अस्तित्व एक एहसास की' जैसे डेली सोप्स में देखा जा चुका है. उनके पति अभिनव को फिल्म 'अक्सर 2' में देखा गया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 22, 2018 03:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).