Sushant Singh Rajput Case: ड्रग्स एंगल और गिरफ्तारी के चलते सुशांत पर बन रही फिल्म की स्क्रिप्ट हो सकती है प्रभावित
'नागिन 3' के अभिनेता जुबेर के. खान फिल्म 'न्याय : द जस्टिस' में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं. बताया जा रहा है कि यह फिल्म दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की जिंदगी पर आधारित है. जुबेर का कहना है कि सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी के बाद फिल्म की स्क्रिप्ट में कुछ बदलाव आने की संभावना है
'नागिन 3' के अभिनेता जुबेर के. खान (Zubair K Khan) फिल्म 'न्याय : द जस्टिस' (Nyaay : The Justice) में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं. बताया जा रहा है कि यह फिल्म दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की जिंदगी पर आधारित है. जुबेर का कहना है कि सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) की गिरफ्तारी के बाद फिल्म की स्क्रिप्ट में कुछ बदलाव आने की संभावना है और साथ ही पहले इसमें ड्रग एंगल को दिखाए जाने की संभावना नहीं थी, लेकिन अब ऐसा दिखाया जा सकता है.
जुबेर ने आईएएनएस को बताया, "हम वर्कशॉप कर रहे हैं, स्क्रिप्ट को पढ़ रहे हैं. रिया की गिरफ्तारी के बाद स्क्रिप्ट में बदलाव आने की संभावना है. शुरू में ड्रग एंगल को दिखाए जाने की कोई योजना नहीं थी, लेकिन अब इसके बारे में थोड़ा-बहुत दिखाए जाने पर बात चल रही है, शायद दो या तीन प्रतिशत. 16 सितंबर से हम फिल्म की शूटिंग शुरू करने की योजना बना रहे हैं." यह भी पढ़े: Kangana Ranaut ने अपने ऑफिस पर हुई कार्यवाही के बाद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से पूछा ये बड़ा सवाल
उन्होंने आगे कहा, "हम मुंबई के बाहर शूटिंग करेंगे, हालांकि कुछ हिस्सों को मुंबई में भी फिल्माया जाएगा. निर्माताओं की योजना फिल्म को इसी साल रिलीज करने की है, इसलिए इसे फिल्माए जाने की हमें जल्दी है." फिल्म 'न्याय : द जस्टिस' का सह-निर्माण सरला ए. सरावगी द्वारा किया जा रहा है, संयोगवश जिनके पति अशोक एम. सरावगी चल रही इस जांच में सुशांत की एक्स-मैनेजर श्रुति मोदी का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 11, 2020 12:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

