टीवी

Bigg Boss 15 के लिए रिया चक्रवर्ती को हर हफ्ते मिलेगी 35 लाख रुपए की फीस?

रिपोर्ट्स के मुताबिक रिया को मिल है बिग बॉस 15 में आने इनविटेशन. इसके साथ रिया को उनकी इस एंट्री के लिए मिल रही है बेहद ही बड़ी रकम भी. बताया जा रहा है कि इस शो के लिए रिया को हर हफ्ते के लिए 35 करोड़ रुपए की रकम ऑफर की जा रही है.

Bigg Boss 15 के लिए रिया चक्रवर्ती को हर हफ्ते मिलेगी 35 लाख रुपए की फीस?
रिया चक्रवर्ती (Photo Credits: Instagram)

रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के निधन के बाद से ही खबरों में हैं. हालांकि रिया एक बार फिर एंटरटेनमेंट वर्ल्ड में एक्टिव होने में जुटी हुई हैं. ऐसे में अब रिया चक्रवर्ती से जुड़ी एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रिया को मिल है बिग बॉस 15 में आने इनविटेशन. इसके साथ रिया को उनकी इस एंट्री के लिए मिल रही है बेहद ही बड़ी रकम भी. बताया जा रहा है कि इस शो के लिए रिया को हर हफ्ते के लिए 35 करोड़ रुपए की रकम ऑफर की जा रही है. जिसका मतलब है रिया को हर दिन 5 लाख रुपए दिए जाएंगे.

वैसे आपको बता दे कि रिया के साथ साथ शो में अंकिता लोखंडे के जाने की भी चर्चा रही है. लेकिन अंकिता ने मीडिया पर आकर इन खबरों को गलत बताया. हालांकि रिया चक्रवर्ती ने अभी तक इन खबरों पर कोई बयान नहीं दिया है.

रिया को लेकर खबरें तब आनी शुरू हुई जब उन्हें उसी स्टूडियो में स्पॉट किया गया जहां तेजस्वी प्रकाश को मीडिया ने स्पॉट किया. दरअसल तेजस्वी प्रकाश इस बार बिग बॉस 15 का हिस्सा बनने जा रही हैं. जिसके बाद रिया के भी शो में जाने की खबरें आने लगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 29, 2021 02:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).