Ramayan में आयुष्मान खुराना की सास ने निभाया था त्रिजटा का रोल? ताहिरा कश्यप ने बताई ये सच्चाई
दूरदर्शन के टीवी शो 'रामयण' ने टेलीविजन पर टीआरपी की दौड़ में रिकॉर्डतोड़ सफलता हासिल की. इस शो के सभी किरदार अपने आप में अपनी एक अलग पहचान बनाए हुए थे और उन्हें अपार सफलता हासिल हुई. इस शो में अनीता कश्यप नाम की अभिनेत्री ने रावन की अशोक वाटिका में उस राक्षसी का किरदार निभाया था जिसने माता सीता के दुख और तकलीफ में उनका साथ देते हुए उन्हें हौंसला दिया था.
- Read in
- English
दूरदर्शन के टीवी शो 'रामयण' (Ramayan) ने टेलीविजन पर टीआरपी (TRP) की दौड़ में रिकॉर्ड तोड़ सफलता हासिल की. इस शो के सभी किरदार अपने आप में अपनी एक अलग पहचान बनाए हुए थे और उन्हें अपार सफलता हासिल हुई. कहा जा रहा है कि इस शो में अनीता कश्यप (Anita Kashyap) नाम की अभिनेत्री ने रावन (Ravan) की अशोक वाटिका में उस राक्षसी का किरदार निभाया था जिसने माता सीता के दुख और तकलीफ में उनका साथ देते हुए उन्हें हौंसला दिया था.
मीडिया में ऐसी खबरें आई थी कि त्रिजटा (Trijata) का किरदार आयुष्मान खुराना की सास और ताहिरा कश्यप की मां अनीता कश्यप ने निभाया था. इस खबर के सामने आने के बाद लोग इसे लेकर चर्चा करने लगे थे. लेकिन इस खबर पर ताहिर कश्यप ने ट्वीट कर सच्चाई सबके सामने बताई है. ये भी पढ़ें: Ramayan: रावण वध के बाद दूरदर्शन पर शुरू होगा उत्तर रामायण, दर्शकों के लिए आई ये बड़ी जानकारी
ताहिरा कश्यप का ट्वीट-
There's no truth to these reports of my mother, Mrs Anita Kashyap starring in the Ramayan show. All these reports are false. She was an educationist and has no connection with this show, whatsoever."
— Tahira Kashyap Khurrana (@tahira_k) April 18, 2020
रामायण में आज रावन दहन का एपिसोड दिखाया गया और फैंस को बेसब्री से इसका इंतजार था. आज रावन के वध के बाद फैंस के मन में इस बात का सवाल भी था कि क्या ये शो अब बंद हो जाएगा? इसपर खुलासा करते हुए दूरदर्शन ने बताया कि अब कल यानी कि 19 अप्रैल, 2020 से 'उत्तर रामायण' का नया एपिसोड शुरू किया जाएगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 18, 2020 08:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

