टीवी

सुनील लहरी ने दिखाया अपनी फिटनेस का दम, रामायण के लक्ष्मण का ये रूप देख फैंस बोले- एकदम बाहुबली

सुनील लहरी ने अपने नए पोस्ट में सभी से शारीरिक और मानसिक तौर पर फिट रहने की अपील की है.

सुनील लहरी ने दिखाया अपनी फिटनेस का दम, रामायण के लक्ष्मण का ये रूप देख फैंस बोले- एकदम बाहुबली
सुनील लहरी (Image Credit: Instagram)

लॉकडाउन में टीवी पर रामायण (Ramayan) की वापसी ने एक बार फिर इसके सितारों को लोगों के बीच काफी पॉपुलर बना दिया है. फिर चाहे शो में राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल (Arun Govil) हो या लक्ष्मण बने सुनील लहरी (Sunil Lahri). सोशल मीडिया पर लोगों के बीच इनकी पॉपुलारिटी देखते ही बनती हैं. तो वहीं ये सितारें भी फैंस के साथ जमकर इंटरैक्ट करते दिखाई दे जाते हैं. शो में लक्ष्मण बने सुनील लहरी की तो फिमेल फैंस के बीच जबरदस्त फैन फॉलोविंग देखने को मिल रही है. तो वहीं सुनील लहरी भी फैंस के सवालों का जवाब देने के साथ रामायण के वक़्त की कई पुरानी कहानियों पर चर्चा करते दिखाई दे जाते हैं.

ऐसे में अब सुनील लहरी ने अपने सोशल मीडिया पर 2 जबरदस्त फोटो शेयर की हैं. जिसमें इस एक्टर की फिटनेस देखते ही बन रही हैं. इन फोटोज को शेयर करते हुए सुनील ने लिखा कि आपको हर हाल में शारीरिक और मानसिक तौर पर फिट रहना चाहिए. हमें शारीरिक और मानसिक तौर तंदरुस्त रहना चाहिए, किसी भी परिस्थिति का सामना करने के लिए. हमेशा हेल्थी रहें और खुश रहें. यह भी पढ़े: रामायण की शूटिंग के बाद घर लौट रहे सुनील लहरी की कार का जब एक्सीडेंट होते होते रह गया था, एक्टर ने खुद बताया पूरा किस्सा

तो वहीं सुनील लहरी की इन तस्वीरों को देखने के बाद महिला फैंस जमकर कमेंट करती दिखाई दी.

आपको बता दे कि 3 दशक पुराने शो रामायण ने दूरदर्शन पर वापसी के साथ ही टीआरपी के कई रिकॉर्ड बना डाले. जिसके बाद अब ये शो स्टार प्लस पर फिर से टेलीकास्ट हो रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 28, 2020 10:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).