टीवी

Ram Mandir Bhumi Pujan in Ayodhya: रामायण के राम-सीता ने भूमि पूजन पर किया रियेक्ट, अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया ने ऐसे जाहिर की खुशी

रामानंद सागर के सीरियल रामायण में राम का किरदार निभाने वाले एक्टर अरुण गोविल और सीता बनी दीपिका चिखलिया सोशल मीडिया पर भूमि पूजन को लेकर पोस्ट किया है.

Ram Mandir Bhumi Pujan in Ayodhya: रामायण के राम-सीता ने भूमि पूजन पर किया रियेक्ट, अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया ने ऐसे जाहिर की खुशी
रामायण (Photo Credits: Twitter)

Ram Mandir Bhumi Pujan in Ayodhya: अयोध्या में राम मंदिर (Ram Mandir) के भूमि पूजन की तैयारी पूरी हो चुकी है. इसके लिए पूरी नगर को सजा दिया है. ये पूरा मौका देश के लिए काफी उल्लास से भरा हुआ है. ऐसे में तमाम लोग सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं. ऐसे में अब छोटे परदे के चर्चित शो रामायण के राम और सीता ने भी सोशल मीडिया पर अपनी ख़ुशी जाहिर की है. रामानंद सागर के सीरियल रामायण में राम का किरदार निभाने वाले एक्टर अरुण गोविल (Arun Govil) और सीता बनी दीपिका चिखलिया (Deepika Chikhalia) सोशल मीडिया पर भूमि पूजन को लेकर पोस्ट किया है.

अरुण गोविल ने जहां कि लिखा- इतिहास में आज का दिन स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा. श्रीराम मंदिर के शिलान्यास से पूरी दुनिया के रामभक्तों का सपना साकार हो रहा है. आप सभी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं. जय श्रीराम.

वहीं दीपिका चिखलिया ने लिखा कि ये मौका हर भारतीय के लिए बेहद ही गर्व करने वाला है. 500 सालों के संघर्ष के बाद भगवान आ रहे हैं.

आपको बता दे कि इससे पहले अरुण गोविल ने भूमि पूजन को लेकर वक ट्वीट किया. जिसमें उन्होंने लिखा कि 'अयोध्या में राम मंदिर के लिए वर्षों तक लगातार संघर्ष करने वाले वरिष्ठजन और आगे उस लड़ाई को भूमिपूजन तक लेकर आने वाले सभी रामभक्तों को मेरा कोटि कोटि नमन. आप सबके महान प्रयासों से ही हमें ये दिन देखने का‌ सौभाग्य मिल रहा है. जय श्रीराम'.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 05, 2020 11:33 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).