टीवी

बिना मास्क के सेल्फी लेने आए फैन की Rakhi Sawant ने लगाई क्लास, कहा- तुम लोगों के कारण मुंबई बंद हो गया (Video)

राखी सावंत जब पैपराजी के सामने खड़े होकर पोज दे रही थी तभी एक फैन बिना मास्क के राखी सावंत के पास सेल्फी लेने पहुंच गया. फैन को बिना मास्क के देख राखी नाराज हो गई और उसकी जमकर क्लास लगा दी.

बिना मास्क के सेल्फी लेने आए फैन की Rakhi Sawant ने लगाई क्लास, कहा- तुम लोगों के कारण मुंबई बंद हो गया (Video)
राखी सावंत (Image Credit: Instagram)

बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) में अपना दम दिखा राखी सावंत (Rakhi Sawant) ने एक बार फिर लोगों की बीच अपनी फैन फॉलोविंग काफी बढ़ा ली है. यही कारण है कि पैपराजी में राखी की हर मूवमेंट पर नजर बनाए दिखाई देते हैं. यही कारण है कि राखी जहां भी जाती हैं पैपराजी वहां पहुंच जाते हैं. ऐसे में राखी सावंत को एक बार फिर पैपराजी ने मुंबई में स्पॉट किया. लेकिन इस दौरान कुछ ऐसा हुआ जिससे हर किसी को सबक लेना चाहिए.

दरअसल राखी सावंत जब पैपराजी के सामने खड़े होकर पोज दे रही थी तभी एक फैन बिना मास्क के राखी सावंत के पास सेल्फी लेने पहुंच गया. फैन को बिना मास्क के देख राखी नाराज हो गई और उसकी जमकर क्लास लगा दी. वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि राखी कैसे फोटो लेने फैन पर भड़क उठी. तो वहीं फैन राखी का ये गुस्सा देखते ही वहां से रफू चक्कर हो जाता है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

राखी सावंत अपने सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और आए दिन नई नई तस्वीरें शेयर करते रहती हैं. राखी सावंत ने हाल ही में बताया कि उनके पति रितेश एक बार फिर उनके साथ शादी करना चाहते है इस बार वो पूरी दुनिया के सामने आने के लिए भी तैयार हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 06, 2021 08:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).