Bigg Boss 14: क्या राखी सावंत के पति की घर में होने जा रही है एंट्री? एक्ट्रेस ने रोते हुए बिग बॉस से लगाई फरियाद
बिग बॉस के प्रोमो में पहले राखी सावंत अभिनव और रुबीना के सामने अपने पति के बारे बाते करती दिखाई देती हैं. जिसके बाद वो कन्फेशन रूम में बिग बॉस के सामने बताती है कि वो अपने पति रितेश को काफी मिस कर रही हैं.
बिग बॉस 14 में आए दिन कुछ ना कुछ ड्रामा होते रहता है. जब घर में ड्रामा क्वीन राखी सावंत (Rakhi Sawant) हो तो वहां हर पल ये सिलसिला चलता रहेगा. बिग बॉस (Bigg Boss 14) के नए प्रोमो में भी राखी सावंत का ऐसा ही रूप देखने को मिल रहा है. जहां वो अपनी पति रितेश को याद करके रो रही हैं. दरअसल राखी सावंत की शादी को डेढ़ साल से उपर का समय बीत चुका है लेकिन एक्ट्रेस का पति कभी मीडिया के सामने नजर नहीं आया है. ऐसे में उम्मीद लगाईं जा रही है कि रितेश की घर में एंट्री हो सकती है.
दरअसल बिग बॉस के प्रोमो में पहले राखी सावंत अभिनव और रुबीना के सामने अपने पति के बारे बाते करती दिखाई देती हैं. जिसके बाद वो कन्फेशन रूम में बिग बॉस के सामने बताती है कि वो अपने पति रितेश को काफी मिस कर रही हैं. जिसके बाद प्रोमो में बिग बॉस कहते है कि राखी आपके लिए स्टोर में सरप्राइज है. जिसके बाद प्रोमो खत्म हो जाता है. यही वो वजह है जिसके चलते ये कयास लगाए जा रहे हैं.
View this post on Instagram
दरअसल आज तक राखी ने रितेश को दुनिया की नजर से छिपाए रखा है. ऐसे में उनका सामने आना सभी के लिए बड़ी हैरानगी रहेगी और इससे शो को भी टीआरपी मिल सकती है. ऐसे में रितेश अगर बिग बॉस में नजर आए तो हैरानगी नहीं होनी चाहिए.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 05, 2021 12:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

