Bigg Boss 14: टास्क के दौरान अभिनव शुक्ला पर फिदा हुई राखी सावंत, फनी वीडियो आया सामने
बिग बॉस 14 में राखी सावंत (Rakhi Sawant) का ड्रामा आए दिन नए नए लेवल को छूता जा रहा है. बिग बॉस के घर में अब राखी सावंत अभिनव शुक्ला (Abhinav Shukla)की दीवानी बनती जा रही रही. जिसे देखते हुए बिग बॉस ने ऐसा ही एक टास्क लाया है. जिसमें राखी अभिनव की दीवानी बन बैठी हैं. कैप्टनसी के नए टास्क में राखी सावंत अभिनव संग फ्लर्ट करती दिखाई दे रही हैं. जबकि वहीं अभिनव राखी से बचते दिखाई दे रहे हैं. बिग बॉस के नए प्रोमो में ऐसा ही कुछ देखने को मिल रहा है. जहां राखी अभिनव की ढूंढती दिखाई दे रही हैं. जबकि वहीं अभिनव राखी से बचते हुए नजर आ रहे हैं.
प्रोमो की शुरुआत में राखी कहती हैं कि अभिनव के नाम का मांग भर रही हूं. जिसके बाद वो अभिनव को आई लव यू कहती हैं जबकि वहीं जिम करते अभिनव शरमा जाते हैं. जिसके बाद राखी उनकी बॉडी की भी तारीख करती हैं. इस दौरान की हालात देखते ही बनती है. आप भी देखिए ये फनी वीडियो.
View this post on Instagram
बिग बॉस 14 में राखी सावंत जिस तरह का खेल दिखा रही है उसे देखकर शो के होस्ट सलमान खान भी इम्प्रेस हो गए हैं. वैसे घर के अन्दर राखी का सफर आसान नहीं चल रही है. नए कैप्टन के तौर पर घर के कई सदस्य उन्हें परेशान कर रहें हैं और काम नहीं कर रहें हैं. जिसके चलते घर में उनकी सभी से काफी बहस भी होती है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 13, 2021 11:59 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

