Rakhi Sawant ने गलती से कर दिया Khatron Ke Khiladi 11 के विनर का ऐलान? इस कंटेस्टेंट का लिया नाम
जब राखी से इस बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने सभी को बधाई देनी शुरू कर दी. जिसके बाद उन्होंने अर्जुन बिजलानी को विनर बता दिया.
बॉलीवुड एक्ट्रेस राखी सावंत (Rakhi Sawant) अपनी बेबाकी के चलते हमेशा ही चर्चा में रहती हैं. बिन्दास होकर अपनी बातें रखती हैं. लेकिन अब राखी की यही बेबाकी एक पूरे शो के मेकर्स पर भारी पड़ सकती है. क्योंकि राखी ने खतरों के खिलाड़ी के विनर का ऐलान कर दिया है. दरअसल बिग बॉस के बाद से ही राखी की फैन फॉलोविंग पैपराजी के बीच काफी बढ़ गई है. वो पैपराजी से दिल खोलकर मिलती है तस्वीरें क्लिक कराने के साथ-साथ उनके सवालों के जवाब भी देती हैं. ऐसे में बीते दिन खतरों के खिलाड़ी 11 को खत्म करने के बाद सभी कंटेस्टेंटस घर लौट आए हैं. ऐसे में जब राखी से इस बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने सभी को बधाई देनी शुरू कर दी. जिसके बाद उन्होंने अर्जुन बिजलानी को विनर बता दिया.
राखी ने बातचीत के दौरान कहा कि राहुल वैद्य को बधाई, श्वेता तिवारी को बधाई, अर्जुन बिजलानी तो जीत गया ना? हां वो जीता. राखी के इस खुलासे से बेशक मेकर्स की परेशानी बढ़ी होगी. अब राखी के इस दावे में कितनी सच्चाई है ये तो नहीं कहा जा सकता.
वैसे राखी इन दिनों अपने नए गाने को जमकर प्रमोट कर रही हैं. हाल ही में रिलीज हुआ ड्रीम में एंट्री को दर्शकों से अच्छा खासा प्यार मिला है. इस गाने ज्योतिका टंगरी ने गाया जबकि रैप परीक्षित गुप्ता ने किया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 24, 2021 09:14 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

