Bigg Boss 14 के बाद Rahul Vaidya अपनी गर्लफ्रेंड Disha Parmar की खातिर 'Khatron Ke Khiladi 11' को कर सकते हैं क्विट!
बिग बॉस 14 कंटेस्टेंट राहुल वैद्य और दिशा परमार टीवी जगत की चर्चित कपल्स में से एक बने हुए हैं. हाल ही में दिशा परमार ने सोशल मीडिया पर राहुल संग अपनी बेहद प्यारी फोटो शेयर की जिसे देखने के बाद वो उन्हें बेहद मिस करने लगे.
बिग बॉस 14 कंटेस्टेंट राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) और दिशा परमार (Disha Parmar) टीवी जगत की चर्चित कपल्स में से एक बने हुए हैं. हाल ही में दिशा परमार ने सोशल मीडिया पर राहुल संग अपनी बेहद प्यारी फोटो शेयर की जिसे देखने के बाद वो उन्हें बेहद मिस करने लगे. राहुल इन दिनों अपने टीवी शो 'खतरों के खिलाड़ी 11' (Khatron Ke Khiladi 11) की शूटिंग के लिए साउथ अफ्रीका के केप टाउन में मौजूद हैं.
दिशा जो मुंबई में मौजूद हैं, उन्हें राहुल को याद करते हुए इंस्टाग्राम पर अपनी फोटो शेयर करके लिखा, "दिन गिन रही हूं, क्या तुम जल्दी वापस आ सकते हो." इसपर राहुल ने जो कमेंट किया वो पढ़कर सभी हैरान रह गए. सिंगर ने जवाब में लिखा, "सोच रहा हूं इस शो को भी क्विट कर दूं." इसके बाद उन्होंने कमेंट करते हुए लिखा, "बस आ गया 3..2...1."
View this post on Instagram
वैसे राहुल के कमेंट को पढ़कर मालूम होता है कि उन्होंने मजाक में ऐसा कमेंट करते हुए दिशा के लिए अपने प्रेम को व्यक्त किया. आपको बता दें कि राहुल वैद्य ने बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) को फर्स्ट फिनाले शो के दौरान एग्जिट कर दिया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 17, 2021 09:01 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

