टीवी

Rahul Vaidya और दिशा परमार इस तारीख को होंगे एक दूसरे के, शादी का कार्ड किया शेयर

राहुल वैद्य ने बताय कि दिशा और मैं हमेशा से ही एक प्राइवेट शादी के पक्ष में रहें हैं. हम चाहते थे कि हमारे प्यार इस बड़े दिन में शामिल हो और आशीर्वाद दें. ये शादी पुराने रीती-रिवाज से होगी.

Rahul Vaidya और दिशा परमार इस तारीख को होंगे एक दूसरे के, शादी का कार्ड किया शेयर
राहुल वैद्य और दिशा परमार (Photo Credits: Instagram)

छोटे परदे के रोमांटिक कपल राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) और दिशा परमार (Disha Parmar) शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. दरअसल ये दोनों जल्द से जल्द शादी करना चाहते हैं इसकी खबर तो हर किसी को है लेकिन दोनों कब फेरे लेंगे इस पर सवाल बना हुआ था. लेकिन अब इस सवाल से भी पर्दा उठ चुका है. राहुल और दिशा इस महीने की 16 तारीख को शादी करने जा रहे हैं. इस बात का खुलासा खुद इस कपल ने किया है. टाइम्स ऑफ़ इंडिया को दिए अपने इंटरव्यू में राहुल वैद्य और दिशा परमार ने बताया कि वो 16 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. ये एक बेहद ही प्राइवेट शादी होगी जिसमें सिर्फ करीबी लोगों को शामिल किया जाएगा.

राहुल वैद्य ने बताय कि दिशा और मैं हमेशा से ही एक प्राइवेट शादी के पक्ष में रहें हैं. हम चाहते थे कि हमारे प्यार इस बड़े दिन में शामिल हो और आशीर्वाद दें. ये शादी पुराने रीती-रिवाज से होगी. राहुल वैद्य ने शादी का कार्ड भी शेयर किया है.

जबकि दिशा परमार ने कहा कि मेरे हिसाब से एक इंटिमेट शादी ही आइडियल होती है. मैं हमेशा सिंपल शादी के पक्ष में थी और मैं खुश हूं कि हम उसी दिशा में जा रहे हैं.

राहुल और दिशा की शादी में महज 10 दिन बचे हैं. ऐसे में ये जोड़ा अपनी शादी की फाइनल तैयारियों में जुटा हुआ है. आपको बता दे कि राहुल वैद्य हाल ही में खतरों के खिलाडी का हिस्सा बनकर इंडिया लौटे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 06, 2021 10:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).