Rahul Vaidya और Disha Parmar के शादी की तैयारियां हुई शुरू, मेहंदी का वीडियो आया सामने
आज मेहंदी फंक्शन किया जा रहा है. जिसके लिए दिशा ने अपने हाथों में राहुल के नाम की मेहंदी सजा ली है. इस मेहंदी सेरेमनी की अब कई तस्वीरें और और वीडियो सामने आ रहे हैं.
राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) और दिशा परमार (Disha Parmar) जल्द ही हमेशा हमेशा के लिए एक दूसरे के होने जा रहे हैं. 16 जुलाई को दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. ऐसे में आज मेहंदी फंक्शन किया जा रहा है. जिसके लिए दिशा ने अपने हाथों में राहुल के नाम की मेहंदी सजा ली है. इस मेहंदी सेरेमनी की अब कई तस्वीरें और और वीडियो सामने आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर इनके इस फंक्शन कई वीडियो सामने आए हैं. जिसमें दिशा की खुशी देखते ही बन रही है. दिशा अपने फैमिली और दोस्तों से घिरी हुई हैं.
इस दौरान दिशा परमार ने हाथों में मेहंदी लगावा रखी है. जबकि वहीं पिंक कलर की ड्रेस पहने दिखाई दे रही हैं. दिशा इस दौरान काफी खूबसूरत लग रही हैं. आप भी देखिए दिशा परमार के मेहंदी फंक्शन के वीडियोज को जिसमें वो मस्ती करती नजर आ रही हैं.
View this post on Instagram
आपको बता दे कि बिग बॉस 14 में पहुंचे राहुल वैद्य ने शो में दिशा परमार के साथ अपने रिश्ते का खुलासा किया था और शो में उन्हें प्रपोज किया था. जिसके बाद दिशा ने शो में जाकर राहुल प्रपोजल को मंजूर किया. जिसके बाद से ही दोनों की जोड़ी हमेशा से चर्चा में रही. दोनों काफी पहले ही शादी करना चाहते थे लेकिन फिर राहुल खतरों के खिलाड़ी का हिस्सा बनने के लिए केप टाउन चले गए. वहां से लौटकर उन्होंने सबसे पहले अपनी शादी का ऐलान किया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 14, 2021 09:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

