Rahul Vaidya और Disha Parmar की शादी में बचे है सिर्फ 2 दिन, गेस्ट लिस्ट से लेकर वेन्यू तक की डिटेल आई सामने
दिशा और राहुल बेहद ही प्राइवेट तरीके से शादी करने जा रहे हैं. जहां बेहद ही लिमिटेड गेस्ट शामिल होने वाले हैं. ऐसे में खबर आ रही है कि इनकी शादी में दोनों परिवार के सदस्यों के साथ साथ बिग बॉस 14 के कई कंटेस्टेंटस भी शामिल होने जा रहे हैं.
बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) के पहले रनरअप रहें राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) भले ही शो ना जीत सके हो लेकिन उन्होंने सभी का दिल जरूर जीत लिया. अपने दमदार गेम के चलते राहुल वैद्य ने सभी को खूब इम्प्रेस किया. यही कारण है कि अब जब राहुल वैद्य अपनी गर्लफ्रेंड दिशा परमार को अपनी दुल्हनियां बनाने जा रहे हैं तो फैंस बेहद ही उत्साहित हो चुके हैं. वो लगातार दोनों की शादी पर नजरें बनाए बैठे हैं. 16 जुलाई को राहुल और दिशा शादी के बंधन में बंध जाएंगे. ऐसे में इस शादी को लेकर कई अहम डिटेल सामने आ रही है. जिसमें शादी में शामिल होने वाले गेस्ट से लेकर वेन्यू तक के अपडेट आ चुकी है.
दरअसल दिशा और राहुल बेहद ही प्राइवेट तरीके से शादी करने जा रहे हैं. जहां बेहद ही लिमिटेड गेस्ट शामिल होने वाले हैं. ऐसे में खबर आ रही है कि इनकी शादी में दोनों परिवार के सदस्यों के साथ साथ बिग बॉस 14 के कई कंटेस्टेंटस भी शामिल होने जा रहे हैं. क्योंकि राहुल और दिशा ने सारे गिले शिकवे भुलाकर सभी इनवाईट किया है. जबकि वहीं शादी के लिए एक 5 स्टार होटल के वेन्यू को चुना गया है.
आपको बता दे कि राहुल और दिशा ने अपनी संगीत सेरेमनी तैयारियां शुरू कर दी है. दोनों के कई डांस वीडियो पिछले कुछ दिनों से सामने आ रहे हैं. जिसे फैंस बेहद पसंद कर रहें हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 14, 2021 08:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

