टीवी

लोकप्रिय होस्ट मिनी माथुर फिल्मों में नहीं निभाना चाहती एंकर की भूमिका

मिनी माथुर (Mini Mathur) का कहना है कि वे कुशल टीवी होस्ट बनने के लिए वे काफी उत्साहित हैं लेकिन वे फिल्मों में एंकर का किरदार निभाना पसंद नहीं करेंगी...

लोकप्रिय होस्ट मिनी माथुर फिल्मों में नहीं निभाना चाहती एंकर की भूमिका
होस्ट मिनी माथुर (Photo Credit-Instagram)

नई दिल्ली:  मिनी माथुर (Mini Mathur) का कहना है कि वे कुशल टीवी होस्ट बनने के लिए वे काफी उत्साहित हैं लेकिन वे फिल्मों में एंकर का किरदार निभाना पसंद नहीं करेंगी. एमटीवी (MTV) पूर्व वीजे लोकप्रिय सिंगिंग रिएलिटी शो 'इंडियन आयडल' (Indian Idol) समेत कई शोज होस्ट कर चुकी हैं. उन्हें एंकरिंग पसंद है लेकिन जब बात फिल्मों में अभिनय की आती है तो वे विभिन्न किरदार निभाना चाहती हैं.

मिनी ने ईमेल के माध्यम से आईएएनएस से कहा, "मैं एंकर की भूमिका निभाना पसंद नहीं करूंगी और मुझे यह पसंद नहीं है कि लोग यह सोचें कि, मैं एंकर हूं तो फिल्मों में सिर्फ एंकर के किरदार निभाना पसंद करूंगी. मुझे विविध भूमिकाएं दीजिए."

यह भी पढ़ें: अनु मलिक को लेकर सिंगर अलीशा चिनॉय का बड़ा बयान, कहा- उन पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोप सच हैं

 

View this post on Instagram

 

When you think it’s still Saturday evening ... and no one has told you yet that adulting starts in 9 hours.... again😭

A post shared by Mini Mathur (@minimathur) on

उन्होंने कहा, "कबीर और मेरे बीच एक समझौता है कि हम अपनी पेशेवर और निजी जिंदगी को अलग रखते हैं. मैंने उन्हें बताया कि लोग उनपर अपनी पत्नी को फिल्म में लेने का आरोप लगाते हैं और वे मानेंगे कि मेरे पास काम नहीं है इसलिए मैं उनकी फिल्म में काम कर रही हूं." कबीर एक व्यस्त फिल्म निर्माता हैं और मिनी एक व्यस्त टीवी होस्ट.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 25, 2019 10:28 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).