टीवी

पार्थ समथान डिजिटल वेब सीरीज 'मैं हीरो बोल रहा हूं' में निभाएंगे गैंगस्टर की भूमिका

टीवी सीरियल 'कसौटी जिंदगी के' पार्थ समथान वेब शो 'मैं हीरो बोल रहा हूं' में गैंगस्टर की भूमिका के लिए चुने गए हैं. इस बारे में पार्थ ने कहा इसे लेकर मैं बहुत ज्यादा उत्साहित हूं क्योंकि एएलटी बालाजी के साथ यह मेरी पहली पूरी वेब सीरीज है. यह 90 के दशक के गैंगस्टर की कहानी पर आधारित वेब शो है और मेरा किरदार वास्तविक कहानी से प्रेरित है.

पार्थ समथान डिजिटल वेब सीरीज 'मैं हीरो बोल रहा हूं' में निभाएंगे गैंगस्टर की भूमिका
पार्थ समथान (Photo Credits: Instagram)

टीवी सीरियल 'कसौटी जिंदगी के' (Kasautii Zindagii Kay) अभिनेता पार्थ समथान (Parth Samthaan) वेब शो 'मैं हीरो बोल रहा हूं' में गैंगस्टर की भूमिका के लिए चुने गए हैं. इस बारे में पार्थ ने कहा, "इसे लेकर मैं बहुत ज्यादा उत्साहित हूं क्योंकि एएलटी बालाजी (ALT Balaji) के साथ यह मेरी पहली पूरी वेब सीरीज है. यह 90 के दशक के गैंगस्टर की कहानी पर आधारित वेब शो है और मेरा किरदार वास्तविक कहानी से प्रेरित है."

अभिनेता ने आगे कहा, "मुझे टेलीविजन पर एक परफेक्ट हीरो का किरदार निभाने के लिए पहचाना जाता है, जिसे मेरे प्रशंसकों और दर्शकों ने बहुत प्यार दिया है. इस शो के जरिए मैं बिल्कुल अलग व नए क्षेत्र में प्रवेश कर रहा हूं और दर्शक मुझे बिल्कुल अलग अवतार में देखेंगे.

यह भी पढ़ें: रेड कारपेट पर Oops Moment का शिकार होने से बची टीवी शो ‘कसौटी जिंदगी के’ की प्रेरणा, देखें वीडियो

यह किरदार 90 के दशक से प्रभावित है, जिसकी अपनी मर्दानगी, दृष्टिकोण, ग्लैमर स्टाइल है." 'मैं हीरो बोल रहा हूं' में 1980 के दशक से 1990 के दशक तक अंडरवर्ल्ड डॉन नवाब का रसूख बढ़ने की कहानी दिखाई जाएगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 29, 2019 11:45 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).