लॉकडाउन के बीच पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा ने जरूरतमंदों में बांटे राशन के पैकेट (Video)
बिग बॉस 13 में अपनी दोस्ती के चलते लोगों के निशाने पर रह चुके पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा की दोस्ती घर के बाहर भी नजर आ रही है.
बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) में अपनी दोस्ती की मिशाल पेश कर चुके पारस छाबड़ा (Paras Chhabra) और माहिरा शर्मा (Mahira Sharma) भले ही शो में ज्यादा दर्शकों का दिल ना जीत पाए हो और शो से बाहर हो गए. लेकिन लॉकडाउन (Lockdown) की इस मुश्किल घड़ी में दोनों आम जनता का दिल जरूरी जीतते दिखाई दे रहे हैं, दरअसल सरकार से लेकर तमाम लोग गरीबों की मदद करने के लिए अपील करते दिखाई दे रहे हैं. ऐसे में अब पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा ने बाहर निकलकर जरूरतमंदों के बीच राशन के पैकेट बांटे हैं. जिसका एक वीडियो भी सामने आया है. जिसमें पारस और माहिरा दोनों ही मुंह पर मास्क पहनकर जरूरतमंदों के बीच पहुंचे. जहां दोनों ने खाने के पैकेट बांटे.
इस वीडियो को खुद पारस छाबड़ा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है. इसे पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा कि मैंने और माहिरा ने फैसला किया कि हम जरूरतमंदों को जरूरी राशन की चीजें बांटेगें. वो भी WHO की गाइडलाइन्स का पालन करते हुए मास्क पहन और सोशल डिस्टेंस को फॉलो करते हुए.
आपको बता दे कि बिग बॉस 13 में अपनी दोस्ती के चलते लोगों के निशाने पर रह चुके पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा की दोस्ती घर के बाहर भी नजर आ रही है. कई इवेंट्स और प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने के साथ दोनों एक साथ एक गाने में भी नजर आ चुके हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 08, 2020 10:29 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

