Nisha Rawal ने Karan Mehra के सामने रखी ये बड़ी मांग, नहीं चाहिए कोई पैसे
निशा के मुताबिक उनके वकील ने करण मेहरा को जो मेल किया है उसमें किसी भी तरह की पैसे की मांग नहीं रखी गई है. लेकिन उन्हें अपने बच्चे की पूरी कस्टडी चाहिए. ले
टीवी जगत की फेमस जोड़ी निशा रावल (Nisha Rawal) और करण मेहरा (Karan Mehra) के बीच हुई लड़ाई ने सभी को हैरान कर दिया था. दोनों के बीच की लड़ाई ने सभी को काफी परेशान कर दिया. इन दोनों ने एक दूसरे पर कई गंभीर आरोप लगाए. निशा ने जहां करण पर हाथापाई का आरोप लगाया वहीं करण ने सफाई देते हुए कहा कि निशा ने अपना सिर खुद ही दीवार पर मारा है. जिसके बाद निशा ने करण के खिलाफ पुलिस में मामला भी दर्ज करवाया था. अब बॉम्बे टाइम्स से खास बात करते हुए निशा ने एक बार फिर अपनी सफाई दी है और अपनी डिमांड को भी रखा है. निशा ने बताया कि उनका रिलेशन हमेशा से ही खराब रहा है. लेकिन इनके बीच का रिश्ता पिछले कुछ सालों में और भी खराब होता चला गया. निशा के मुताबिक साल 2014 में जब उन्हें अबोर्ट करना पड़ा था. तब वो इमोशनली और फिजिकली काफी टूट गई थी लेकिन उस दौरान भी करण उनके साथ नहीं थे.
निशा के मुताबिक उनके वकील ने करण मेहरा को जो मेल किया है उसमें किसी भी तरह की पैसे की मांग नहीं रखी गई है. लेकिन उन्हें अपने बच्चे की पूरी कस्टडी चाहिए. लेकिन करण इस बात को लेकर तैयार नहीं हैं. निशा कहती है कि मुझे कोई भी गुजारा भत्ता नहीं चाहिए. वो मुझे क्या देगा जो मैंने उसे नहीं दिया. हमने सब कुछ एक साथ बनाया, मैंने काफी कम उम्र से काम करना शुरू कर दिया था और उसका हमेशा सपोर्ट किया. जब तक उसे ये रिश्ता क्या कहलाता है नहीं मिला था.
निशा ने आगे बताया कि उसने वो सभी ज्वेलरी अपने रखी है जो मैंने शादी के वक्त लेकर आई थी. मैंने अपनी ज्वेलरी उससे मांगी है क्योंकि मुझे मेरी लाइफ फिर से शुरू करना है. मेरी मां के प्रॉपर्टी के पेपर्स भी उसने अपने पास रखे हैं. वो भी मुझे चाहिए. यहां ऐसा कुछ नहीं है जो मैं खुद के लिए मांग रही हूं. मैं एक आजाद लड़की हूं और अपनी देखभाल खुद शुरू कर सकती हूं.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 21, 2021 12:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

