Karan Mehra-Nisha Rawal के झगड़े पर Rakhi Sawant ने किया रिएक्ट, कहा- मेरा प्यार से भरोसा उठ गया है
टीवी इंडस्ट्री में इन दिनों करण मेहरा और निशा रावल के बीच चल रहे झगड़े ने सभी को हैरान कर रखा है. निशा ने करण के खिलाफ गोरेगांव पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी जिसके बाद पुलिस ने एक्टर को गिरफ्तार किया. बाद में करण को जमानत पर रिहा किया गया.
टीवी इंडस्ट्री में इन दिनों करण मेहरा और निशा रावल के बीच चल रहे झगड़े ने सभी को हैरान कर रखा है. निशा ने करण के खिलाफ गोरेगांव पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी जिसके बाद पुलिस ने एक्टर को गिरफ्तार किया. बाद में करण को जमानत पर रिहा किया गया. करण और निशा की शादीशुदा जिंदगी में तनाव इस कदर बढ़ चूका है कि बात अब तलाक तक आ पहुंची है. कपल के बीच चल रहे झगड़े पर अब टीवी जगत की ड्रामा क्वीन राखी सावंत ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है.
हाल ही में जब राखी सावंत से मीडिया ने करण मेहरा और निशा रावल के विवाद को लेकर सवाल किया तब उन्होंने कहा, "हां मुझे इस विवाद के बारे में पता है. मैं करण और निशा के साथ अमेरिका ट्रिप पर भी जा चुकी हूं. वो मेरे अच्छे दोस्त हैं. मैं तो खुद ही शॉक्ड हूं. ये दोनों एक दूसरे से इतना प्यार करते थे. एक साथ जीने और मरने की कसमें खाते थे. अब ये सब देखकर मेरा प्यार पर से भरोसा उठ गया है."
View this post on Instagram
आगे बात करते हुए राखी ने कहा, "कल रात निशा की चोट देखकर मैं बहुत रोई. वो बेहद सॉफ्ट और सच बोलने वाली लड़की है. करण भी एक अच्छा लड़का है. अगर इनकी जोड़ी टूट सकती है तो दुनिया में किसी की भी जोड़ी टूट सकती थी."
आपको बता दें कि निशा के सपोर्ट में एक्ट्रेस कश्मीरा शाह और फैशन डिजाइनर रोहित वर्मा खुलकर सामने आई हैं और सोशल मीडिया पर पोस्ट भी शेयर किया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 03, 2021 01:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

