टीवी

Rubina Dilaik और Abhinav Shukla से निक्की तंबोली ने पूछा- कब बनोगे मम्मी-पापा? मिला ये जवाब

दरअसल रुबीना ने एक पोस्ट किया है जिसमें वो और अभिनव एक बच्चे को गोद में लिए दिखाई दे रहे हैं. इस फोटो को देखने के बाद निक्की ने रुबीना से पूछा कि वो और अभिनव कब मां-बाप बनने जा रहे हैं?

Rubina Dilaik और Abhinav Shukla से निक्की तंबोली ने पूछा- कब बनोगे मम्मी-पापा? मिला ये जवाब
अभिनव शुक्ला, रुबीना दिलैक और निक्की तंबोली (Image Credit: Instagram)

बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) में रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) और अभिनव शुक्ला (Abhinav Shukla) की अगर किसी से तगड़ी बॉन्डिंग बनी तो वो हैं निक्की तंबोली. घर के बाहर भी इनकी केमिस्ट्री देखते बन रही है. ये तीनों आए दिन सोशल मीडिया पर नए नए वीडियो शेयर करते रहते हैं. लेकिन अब निक्की तंबोली ने रुबीना और अभिनव के पोस्ट पर ऐसा कमेंट किया है. जो चर्चा में आ गया है. दरअसल रुबीना ने एक पोस्ट किया है जिसमें वो और अभिनव एक बच्चे को गोद में लिए दिखाई दे रहे हैं. इस फोटो को देखने के बाद निक्की ने रुबीना से पूछा कि वो और अभिनव कब मां-बाप बनने जा रहे हैं?

निक्की तंबोली ने कमेंट करते हुए लिखा कि कितना क्यूट बच्चा है. तुम दोनों कब तक माता-पता बनने जा रहे हो? निक्की के इस कमेंट पर रुबीना ने तगड़ा जवाब दिया. रुबीना ने लिखा कि निक्की ये हमारे दोस्त का बच्चा है. जहां तक हमारे बच्चे की बात है. तो हम अभी इसके साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rubina Dilaik (@rubinadilaik)

निक्की ने पूछा सवाल 

रुबीना ने दिया निक्की को जवाब (Image Credit: Instagram)

जाहिर है रुबीना और अभिनव अभी अपने करियर के बारे में सोच नहीं रहे हैं ना कि फैमिली की. दरअसल बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद से रुबीना और अभिनव को काफी काम ऑफर हो रहे हैं. लेकिन दोनों बहुत सोच समझकर ऑफर मंजूर कर रहें हैं.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 30, 2021 05:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).