कपिल शर्मा को नवजोत सिंह सिद्धू ने बताया 'जिंदा शहीद', खास अंदाज में दी शादी की बधाई
कपिल शर्मा (Kapil Sharma) ने 12 दिसंबर को अपनी गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ (Ginni Chatrath) के साथ शादी रचाई. कपिल की शादी में कई सितारों ने शिरकत की थी. उनके शो की टीम के सदस्य भी उनकी खुशी में शामिल हुए.
कपिल शर्मा (Kapil Sharma) ने 12 दिसंबर को अपनी गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ(Ginni Chatrath) के साथ शादी रचाई. कपिल की शादी में कई सितारों ने शिरकत की थी. उनके शो की टीम के सदस्य भी उनकी खुशी में शामिल हुए. कपिल को शादी की बधाइयां देने के लिए नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) भी पहुंचे थे. सिद्धू ने कपिल और गिन्नी के साथ ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर की है. उन्होंने दोनों को एक खास अंदाज में बधाई दी है. तस्वीर को कैप्शन देते वक्त सिद्धू ने लिखा कि, "शादी एक रोमांस है जिसमें हीरो पहले चैप्टर में ही मर जाता है. अब से तुम्हारा नाम जिंदा शहीदों में आएगा दोस्त."
नवजोत सिंह सिद्धू के अलावा सुमोना चक्रवर्ती, राजीव ठाकुर, कृष्णा अभिषेक और ऋचा शर्मा जैसे स्टार्स भी कपिल की शादी में शामिल हुए थे. सभी ने कपिल की वेडिंग में खूब मौज-मस्ती की.
Marriage is a romance in which the hero dies in the first chapter!
अब से तुम्हरा श्मार ज़िन्दा शहीदों मे आएगा दोस्त| pic.twitter.com/sdi9o2b4vO
— Navjot Singh Sidhu (@sherryontopp) December 13, 2018
यह भी पढ़ें:- कपिल शर्मा ने किया खुलासा, कॉलेज के दिनों में शादियों में जाकर करते थे यह काम
आपको बता दें कि 13 दिसंबर को कपिल और गिन्नी की शादी सिख रीति-रिवाजों से सम्पन्न हुई. कपिल ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह वाइट शेरवानी में नजर आएं और गिन्नी ने एक गुलाबी रंग का लहंगा पहन रखा था. आज दोनों की शादी का रिसेप्शन अमृतसर में रखा गया है और 24 दिसंबर को मुंबई में भी एक शानदार रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 14, 2018 01:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

