Mujhse Shaadi Karoge फेम आंचल खुराना का हुआ एक्सीडेंट, डॉक्टर ने 15 दिन के लिए कम्पलीट बेड रेस्ट की सलाह दी
टीवी रियालिटी शो 'मुझसे शादी करोगे' फेम आंचल खुराना का एक्सीडेंट हो गया हैं. आंचल के फैंस के लिए यह बुरी खबर है. आंचल का 4 अगस्त की श्याम को एक्सीडेंट हो गया हैं. जिसमें एक्ट्रेस बुरी तरह से घायल हो चुकी हैं. जिस वजह से डॉक्टर ने उन्हें 15 दिन के लिए कम्पलीट बेड रेस्ट की सलाह दी हैं. आंचल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से यह बुरी खबर अपने फैंस को दी हैं.
टीवी रियालिटी शो 'मुझसे शादी करोगे' (Mujhse Shaadi Karoge) फेम आंचल खुराना (Aanchal Khurana) का एक्सीडेंट हो गया हैं. आंचल के फैंस के लिए यह बुरी खबर है. आंचल का 4 अगस्त की श्याम को एक्सीडेंट हो गया हैं. जिसमें एक्ट्रेस बुरी तरह से घायल हो चुकी हैं. जिस वजह से डॉक्टर ने उन्हें 15 दिन के लिए कम्पलीट बेड रेस्ट की सलाह दी हैं. आंचल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से यह बुरी खबर अपने फैंस को दी हैं.
आंचल खुराना ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर अपने किया हैं जिसमें आप देख सकते हैं कि आंचल के पैर पर गहरे चोट के निशान हैं, जिसे बैंडेज किया हुआ हैं. आंचल ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा हैं, "जब आप अपने आप को कमजोर महसूस कर रहे हों, तो आपको अपने आप को मजबूत रखने के लिए अंदर से प्रयास करना चाहिए. मैं काफी दुखी हूं कि मैं कसरत नहीं कर पाउंगी या 15 दिन नहीं चल भी पाउंगी . लेकिन यह ठीक है. मैं खुश हूं. मैं आभारी हूं. मैं मुस्कुरा रही हूं. मेरे पास सुंदर पारिवारिक दोस्त हैं और आप सभी के प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद. और मैं आप लोगों को बहुत प्यार करती हूं." यह भी पढ़े: वाणी कपूर के लिए मुश्किल है अपनी एक पसंदीदा केरेक्टर चुनना, अब तक निभाएं हैं यह शानदार रोल्स
आंचल ने ऑनलाइन पोर्टल को दिए गए इंटरव्यू में बताया कि उनका एक्सीडेंट कैसे हुआ, "एक व्यक्ति अपनी कार रिवर्स कर रहा था. मैं पीछे खड़ी थी लेकिन उसने मुझे नहीं देखा था. जिस वजह से कार से टक्कर लग गई. जिसके बाद मुझे अस्पताल पहुंचाया गया. चोट गहरी होने की वजह से डॉक्टर्स ने मुझे 15 दिन के लिए बेड रेस्ट करने के लिए कहा." यह भी पढ़े: Sushant Singh Rajput Death Case: सुशांत सिंह राजपूत केस सीबीआई को ट्रांसफर होने पर अंकिता लोखंडे ने कही ये बात, फैंस बोले- जय श्री राम
बता दें कि आंचल का 6 अगस्त को जन्मदिन है. आंचल अपने जन्मदिन के लिए बेहद उत्साहित थी. उसकी तैयारिया एक्ट्रेस ने पहले ही कर दी थी. आंचल अपने इस खान दिन को अपने परिवार को साथ दिल्ली में धूमधाम से सेलिब्रेट करना चाहती थीं. लेकिन आंचल का बर्थडे आने से पहले ही उनका हैप्पी बर्थडे हो गया यह उन्होंने पोस्ट शेयर कर बताया.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 05, 2020 05:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

