टीवी

'Khatron Ke Khiladi 10' के फाइनलिस्ट बलराज स्याल ने सिंगर दीप्ति तुली से की शादी

कॉमेडियन एक्टर से शुरुवात करनेवाले बलराज सयाल ने 'खतरों के खिलाड़ी 10 और 'मुझसे शादी करोगे' जैसे रियलिटी शो से सुर्ख़ियों में छाए हुए थे. अब खबर आई हैं कि एक्टर ने लॉकडाउन के चलते अपनी गर्लफ्रेंड दीप्ती तुली से 7 अगस्त को जालंधर में गुपचुप तरीके से शादी कर ली.

'Khatron Ke Khiladi 10' के फाइनलिस्ट बलराज स्याल ने सिंगर दीप्ति तुली से की शादी
बलराज सयाल और दीप्ती तुली (Photo Credits: Instagram)

कॉमेडियन एक्टर से शुरुवात करनेवाले बलराज स्याल (Balraj Syal) 'खतरों के खिलाड़ी 10 (Khatron Ke Khiladi 10) और 'मुझसे शादी करोगे' (Mujhse Shaadi Karoge) जैसे रियलिटी शो से सुर्ख़ियों में छाए हुए थे. अब खबर आई हैं कि एक्टर ने लॉकडाउन के चलते अपनी गर्लफ्रेंड दीप्ती तुली (Deepti Tuli) से  7 अगस्त को जालंधर में गुपचुप तरीके से शादी कर ली. पिछले एक साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद बलराज ने अचानक से शादी कर अपने फैन्स को चौंका दिया है.

बलराज ने मीडिया को दिए गए इंटरव्यू के दौरान दीप्ती और उनकी लवस्टोरी के बारे में बताया," बलराज और दीप्ती पिछले साल एक शो के दौरान मिले थे. मैं उस शो को  होस्ट कर रह था , वहीं दीप्ती अपने बैंड के साथ इसमें परफॉर्म कर रही थीं. मुझे वह पसंद आई, लेकिन मुझे लगता था कि वो मुझे पसंद नहीं करती. जब मैं फियर फैक्टर: 'खतरों के खिलाड़ी' की शूटिंग के लिए गया और उसे मैसेज करता रहा, लेकिन उसकी तरफ से कोई जवाब नहीं मिला. मैं जब तुर्की और ग्रीस गया था तब हमारे बीच लंबी बातचीत होने लगी. लौटने के बाद मैं उनसे एक-दो बार मिला, और गोवा वेकेशन के दौरान अपने जन्मदिन 26 जनवरी के मौके पर उनको शादी के लिए प्रपोज कर दिया. वो एकदम ये सुनकर हैरान रह गई और तुरंत जवाब नहीं दिया." यह भी पढ़े: Bigg Boss 14: सलमान खान के शो में हिस्सा लेने के लिए पर्ल वी पुरी को दिया गया 5 करोड़ का ऑफर?

 

View this post on Instagram

 

💓 @deeptitulimusic 📷 @sonuphotozphotography

A post shared by BallRaaj (@balrajsyal) on

बलराज ने आगे बताया,"जब मैं कलर्स का रियलिटी शो 'मुझसे शादी करोगे' के लिए कंटेस्टंट के तौर पर गया. शो से बाहर आने के बाद मैंने दोबारा दीप्ती से शादी के लिए पूछा और वो मान गई. परिवार की रजामंदी और कुंडली मिलाकर हम दोनों ने लॉकडाउन में सभी नियमों का पालन करते हुए अगस्त महीने में शादी के सात फेरे लिए. वहीं एक्टर ने बताया मेरा घर दीप्ती के घर से महज 15 मिनीट की दूरी पर हैं, पर यह फासला दूर करने के लिए मुझे काफी समय लगा."

'

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 06, 2020 01:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).