कोरोना वायरस के चलते घर पर मोनालिसा ऐसे बिता रही हैं अपना टाइम, एक्ट्रेस ने शेयर किया ये ख़ास वीडियो
इंस्टाग्राम पर मोनालिसा के 3 मिलियन फॉलोवर्स हो चुके हैं. जिसकी ख़ुशी में उन्होंने ये ख़ास वीडियो शेयर कर सभी का शुक्रिया अदा किया है.
Monalisa Hot Photo: भारत में कोरोना वायरस के कहर को बढ़ने से रोकने के लिए सरकार लगातार लोगों से घर में बने रहने की अपील कर रही है. इस बीच बाकी सितारों की तरह भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa) भी अपने घर पर ज्यादा से ज्यादा समय बिता रही है. जाहिर है मोनालिसा भी एक जिम्मेदार नागरिक की तरह कोरोना के खिलाफ इस लड़ाई में अपना पूरा साथ दे रही हैं. इस बीच मोनालिसा ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें वो डांस करती दिखाई दे रही हैं. इस वीडियो में मोनालिसा इतनी हंसी इतनी सी ख़ुशी गाने पर डांस करती दिखाई दे रही हैं. हालांकि मोनालिसा के इस डांस के पीछे की वजह भी बेहद ही ख़ास है.
यू तो मोनालिसा आए दिन अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करती रहती हैं. ऐसे में मोनालिसा ने इस बार ये डांस वीडियो शेयर किया है. जिसमें एक्ट्रेस का मस्त मस्त अंदाज देखने को मिल रहा है. दरअसल इंस्टाग्राम पर मोनालिसा के 3 मिलियन फॉलोवर्स हो चुके हैं. जिसकी ख़ुशी में उन्होंने ये ख़ास वीडियो शेयर कर सभी का शुक्रिया अदा किया है. आप भी देखिए मोनालिसा का ये ख़ास वीडियो.
आपको बता दे कि मोनालिसा ने भोजपुरी फिल्मों के साथ कई दूसरी भाषा की फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं. टीवी शो नजर 2 से वो एक बार फिर छोटे परदे पर बतौर डायन के किरदार में दिखाई दे रही हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 24, 2020 08:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

