टीवी

Bigg Boss 12: करणवीर और श्रीसंत के बीच छिड़ी जुबानी जंग, देखें Video

बिग बॉस (Bigg Boss) का खेल अपने अंतिम चरण में है. घर का हर कोई सदस्य फाइनल की टिकट पाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा है.

Bigg Boss 12: करणवीर और श्रीसंत के बीच छिड़ी जुबानी जंग, देखें Video
करणवीर और श्रीसंत के बीच छिड़ी जुबानी जंग (Photo Credits: Twitter)

बिग बॉस (Bigg Boss) का खेल अपने अंतिम चरण में है. घर का हर कोई सदस्य फाइनल की टिकट पाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा है. आज के एपिसोड में 'टिकट टू फिनाले' टास्क को आगे बढ़ाया जाएगा. टास्क के दौरान श्रीसंत (Sreesanth) और करणवीर बोहरा  (Karanvir Bohra) के बीच शब्दों की जंग छिड़ती है. करणवीर श्रीसंत के लिए 'चीटर' और 'बदतमीज' जैसे शब्दों को प्रयोग करते हैं. श्रीसंत को लगता है कि करणवीर उनके क्रिकेट करियर को लेकर उन्हें ताना माना रहे हैं. इस बात से खफा होकर श्रीसंत घर से जाने की जिद करते हैं.

आज के एपिसोड में दीपिका (Dipika)  और श्रीसंत (Sreesanth) के बीच फिर से लड़ाई होती हुई देखी जाएगी. टास्क में दीपिका अपने मुंह बोले भाई श्रीसंत के बजाय करणवीर का समर्थन करती हैं. नतीजन श्रीसंत की तस्वीर जला दी जाती है. करणवीर और दीपिका के बीच जहां पिछले कुछ दिनों से अनबन चल रही थी, वहीं अब दोनों का रिश्ता सुधरता हुआ दिख रहा है. टास्क में करणवीर भी दीपिका को सपोर्ट करते हैं और उन्हें बचाने की कोशिश करते हैं.

यह भी पढ़ें:-  Bigg Boss 12: सलमान ने उड़ाया करणवीर का मजाक, बिग बॉस के मेकर्स पर भड़की पत्नी तीजे सिद्धू

जैसे जैसे बिग बॉस का ग्रैंड फिनाले नजदीक आ रहा है, यह खेल और भी रोमांचक होता जा रहा है. अब देखना होगा कि अंतिम दिनों में बिग बॉस का यह गेम क्या रूप लेता है. तब तक लेटेस्टली के साथ बने रहें.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 18, 2018 12:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).