टीवी

Bigg Boss 12: सलमान ने उड़ाया करणवीर का मजाक, बिग बॉस के मेकर्स पर भड़की पत्नी तीजे सिद्धू

बिग बॉस 12 के कंटेस्टेंट करणवीर बोहरा की पत्नी तीजे सिद्धू शो में उनके पति के साथ हो रहे बरताव से खुश नहीं हैं. उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए निराशा जताई है.

Bigg Boss 12: सलमान ने उड़ाया करणवीर का मजाक, बिग बॉस के मेकर्स पर भड़की पत्नी तीजे सिद्धू
करणवीर बोहरा और सलमान खान (Photo Credits: Twitter)

बिग बॉस 12 के कंटेस्टेंट करणवीर बोहरा की पत्नी तीजे सिद्धू शो में उनके पति के साथ हो रहे बरताव से खुश नहीं हैं. उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए निराशा जताई है. दरअसल, कई बार शो में सलमान खान ने करणवीर बोहरा का मजाक उड़ाया है. इस बार के 'वीकेंड का वार'  एपिसोड में भी सलमान करणवीर का मजाक उड़ाते हुए नजर आए और लगता है इसी बात को लेकर करणवीर की पत्नी तीजे सिद्धू निराश है. हालांकि, उन्होंने सोशल मीडिया पर सलमान का नाम तो नहीं किया लेकिन उनके ट्वीट से ऐसा ही लगा कि उन्हें सलमान के कमेंट्स पसंद नहीं आ रहे हैं.

तीजे सिद्धू ने एक लेटर की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि, " मैं आपको यह बताना चाहती हूं कि बिग बॉस में जिस तरह का बरताव करणवीर बोहरा के साथ किया जा रहा है, उससे मैं बहुत हर्ट हुई हूं." उन्होंने बिग बॉस 12 की टीम को यह लेटर लिखा है.

वैसे करणवीर के फैन्स को भी सलमान का यह बरताव बिल्कुल पसंद नहीं आया और उन्होंने अपनी निराशा जताते हुए कई ट्वीटस किए. वहीं सोमवार के एपिसोड में करणवीर और श्रीसंत के बीच कहासुनी हुई. साथ ही इस हफ्ते के लिए 7 कंटेस्टेंट्स को नॉमिनेट भी किया. श्रीसंत, जसलीन, दीपिका, शिवाशीष, रोहित, दीपक, सृष्टि रोड में से कोई इस हफ्ते घर से बाहर होगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 13, 2018 03:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).