कोर्ट में फूट-फूटकर रोने लगे टीवी अभिनेता करण सिंह ओबेरॉय, ज्योतिषी ने लगाया था रेप का आरोप
टीवी एक्टर करण सिंह ओबेरॉय (Karan Singh Oberoi) पर एक महिला ज्योतिषी ने रेप का आरोप लगाया था. इसके बाद मुंबई पुलिस ने एक्टर को गिरफ्तार कर लिया था. सोमवार को करण को कोर्ट में पेश किया गया. खबरों की माने तो वह कोर्ट में फूट-फूटकर रोने लगे थे
टीवी एक्टर करण सिंह ओबेरॉय (Karan Singh Oberoi) पर एक महिला ज्योतिषी ने रेप का आरोप लगाया था. इसके बाद मुंबई पुलिस ने एक्टर को गिरफ्तार कर लिया था. सोमवार को करण को कोर्ट में पेश किया गया. खबरों की माने तो वह कोर्ट में फूट-फूटकर रोने लगे थे. पीड़िता का कहना था कि करण ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ यौन उत्पीड़न किया था. उसने बताया था कि एक डेटिंग ऐप के जरिए वह करण से मिली थी.
महिला ने कहा था कि करण ने उसे अपने घर पर बुलाया था और उसे नारियल पानी पिलाया. फिर उसे चक्कर आने लगे और इसी दौरान करण ने उसका रेप किया. महिला का आरोप है कि करण एक वीडियो के जरिये उन्हें ब्लैकमेल भी कर रहा था. अब करण की दोस्त सोनाली उनके समर्थन में उतरी हैं. सोनाली ने कहा कि, "मेरे मित्र ने कोई गलत काम नहीं किया है. मैं उसे अच्छी तरह जानती हूं. उसका फोकस हमेशा अपने काम पर रहता है. उस पर लगाए गए इल्जाम गलत है."
Mumbai:TV Actor Karan Oberoi arrested by police in connection with an alleged rape case. More details awaited.
— ANI (@ANI) May 6, 2019
आपको बता दें कि करण ओबेरॉय कई पॉपुलर टीवी शोज में नजर आ चुके हैं. इस सूची में 'स्वाभिमान', 'जस्सी जैसी कोई नहीं', 'जिंदगी बदल सकती है', 'साया' जैसे टीवी सीरियल्स का नाम शुमार है. उनको 2017 में आई सीरीज 'इनसाइड एज' में भी देखा गया था. वह 'बैंड ऑफ बॉयज' नामक सिंगिंग ग्रुप के सदस्य भी रह चुके हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on May 07, 2019 04:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

