टीवी

टीवी अभिनेता करण सिंह ओबेरॉय रेप केस में गिरफ्तार, वीडियो बनाकर ज्योतिषी को ब्लैकमेल करने का लगा आरोप

टीवी अभिनेता करण सिंह ओबेरॉय (Karan Singh Oberoi) को रेप केस में गिरफ्तार कर लिया गया है. करण पर एक महिला ज्योतिषी के रेप का आरोप लगा है.

टीवी अभिनेता करण सिंह ओबेरॉय रेप केस में गिरफ्तार, वीडियो बनाकर ज्योतिषी को ब्लैकमेल करने का लगा आरोप
करण सिंह ओबेरॉय (Photo Credits: Instagram)

मुंबई: टीवी अभिनेता करण सिंह ओबेरॉय (Karan Singh Oberoi) को रेप केस में गिरफ्तार कर लिया गया है. करण पर एक महिला ज्योतिषी के रेप का आरोप लगा है. महिला का कहना है कि करण ने शादी का वादा कर उसके साथ रेप किया. उसका आरोप है कि करण एक वीडियो के जरिए उसे ब्लैकमेल कर रहा था और साथ ही उसने उससे पैसे भी मांगे थे. मुंबई पुलिस ने अभिनेता के खिलाफ रेप और एक्सटॉर्शन का केस दर्ज कर लिया है.

खबरों की माने तो एक डेटिंग ऐप की मदद से करण और पीड़िता की मुलाकात हुई थी. इसके बाद करण ने उसे अपने घर पर बुलाया और उससे कहा कि वह उससे शादी करेगा. करण ने उसे नारियल पानी ऑफर किया. इसके बाद महिला को चक्कर आने लगे. महिला का कहना है कि इसी दौरान एक्टर ने उसके साथ यौन उत्पीड़न किया और वीडियो भी बनाया.

यह भी पढ़ें:- मुंबई: एक्ट्रेस के रेप के आरोप में बिजनेसमैन गिरफ्तार, MMS क्लिप के जरिए करता था ब्लैकमेल

आपको बता दें कि करण ओबेरॉय ने टीवी सीरियल 'जस्सी जैसी कोई नहीं' में अहम किरदार निभाया था. वह 'बैंड ऑफ बॉयज' नामक एक सिंगिंग ग्रुप के सदस्य भी थे. सुधांशु पांडे, शेरिन वारघसे, सिद्धार्थ हल्दीपुर और चैतन्य भोंसले के साथ उन्होंने कई हिट गाने गाए थे. अभिनेत्री मोना सिंह के साथ अफेयर के चलते भी करण ने काफी सुर्खियां बटोरी थी.

(The above story first appeared on LatestLY on May 06, 2019 01:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).