टीवी

कपिल शर्मा ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से की मुलाकात, दोनों ने अमृतसर की यादें कीं ताजा

कॉमेडियन- अभिनेता-निर्माता कपिल शर्मा (Kapil Sharma) ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह (Manmohan Singh) से मुलाकात की और अमृतसर से जुड़ी अपनी यादों को ताजा किया.

कपिल शर्मा ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से की मुलाकात, दोनों ने अमृतसर की यादें कीं ताजा
मनमोहन सिंह उनकी पत्नी गुरशरण कौर और कपिल शर्मा (Photo Credit- Twitter)

मुंबई:  कॉमेडियन- अभिनेता-निर्माता कपिल शर्मा (Kapil Sharma) ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह (Manmohan Singh) से मुलाकात की और अमृतसर से जुड़ी अपनी यादों को ताजा किया. कपिल ने मंगलवार को मनमोहन सिंह व उनकी पत्नी गुरशरण कौर (Gursharan Kaur) के साथ अपनी खुद की तस्वीर ट्वीट की.

इस तस्वीर के साथ हास्य अभिनेता ने लिखा, "गर्मजोशी के साथ आतिथ्य व अमृतसर से जुड़ी यादों को ताजा करने के लिए मनमोहन सिंह जी का आभार, खास तौर से हमारे कॉलेज व खाने के लिए."

 यह भी पढ़ें: कपिल शर्मा के लिए बड़ा संकट, दिन ब दिन गिरती जा रही है शो की TRP, इस रियलिटी शो ने मारी बाजी

उन्होंने कहा, "आप जैसे विनम्र व सरल राजनेता के साथ मुलाकात सम्मान की बात है." मौजूदा समय में कपिल संक्षिप्त अंतराल के बाद 'द कपिल शर्मा शो' (The Kapil Sharma Show) की मेजबानी कर रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 06, 2019 02:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).