टीवी

Kapil Sharma Comedy Video: कपिल शर्मा अब हेलो एप पर देंगे कॉमेडी का डोज, फैंस को दी जानकारी

टीवी के कॉमेडी किंग कहे जाने वाले कपिल शर्मा इन दिनों सोशल मीडिया और भी छाए रहते हैं. अपने कॉमिक प्रेजेंस और अपने मस्तीभरे अंदाज से कपिल सभी का मनोरंजन करते आए हैं. इंटरनेट पर तो वो अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर मौजूद हैं जहां वो अपने कॉमेडी वीडियोज से लोगों को खूब हंसाते हैं. अब कपिल इंटरनेटपर अपनी पहुंच का दायरा बढ़ाते हुए हेलो एप से जुड़ चुके हैं.

Kapil Sharma Comedy Video: कपिल शर्मा अब हेलो एप पर देंगे कॉमेडी का डोज, फैंस को दी जानकारी
कपिल शर्मा (Photo Credits: Helo App)

Kapil Sharma Comedy Video: टीवी के कॉमेडी किंग कहे जाने वाले कपिल शर्मा इन दिनों सोशल मीडिया और भी छाए रहते हैं. अपने कॉमिक प्रेजेंस और अपने मस्तीभरे अंदाज से कपिल सभी का मनोरंजन करते आए हैं. इंटरनेट पर तो वो अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर मौजूद हैं जहां वो अपने कॉमेडी वीडियोज से लोगों को खूब हंसाते हैं. अब कपिल इंटरनेटपर अपनी पहुंच का दायरा बढ़ाते हुए हेलो एप से जुड़ चुके हैं.

कपिल ने हेलो एप जॉइन किया है जहां वो दर्शकों को खूब एंटरटेन करने वाले हैं. कपिल ने हेलो एप पर 'रैबिट फिल्टर' (Rabbit Filter) वाला एक कॉमेडी वीडियो पोस्ट करके कैप्शन दिया, "लो मैं आ गया दोस्तों हेलो एप पर आप सब को हेलो कहने और एंटरटेन करने, प्लीज आप सब घर पर रहिए, सुरक्षिर रहिए और खुश रहिए."

इस वीडियो में कपिल कह रहे हैं, "हेलो दोस्तों मैं हूं कपिल शर्मा और मैं हूं हेलो एप पर. मैं सीरियसली आ रहा हूं और ये न समझें कि कोई खरगोश जैसा दिखने वाला आदमी है."

ये भी पढ़ें: कॉमेडी किंग कपिल शर्मा और सैफ अली खान के बेटे इब्राहीम अली खान की Throwback Photo हुई Viral

कपिल के इस एप पर आते ही 5 लाख सभी ज्यादा लोग उन्हें फॉलो करने लगे हैं. इसी के साथ उनके इस वीडियो को 6 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज मिले हैं. इससे भी पता चलता है कि कपिल को पॉपुलैरिटी हर तरफ फैली हुई है और लोग भी उनके फैन हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 18, 2020 02:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).