कॉमेडी किंग कपिल शर्मा और सैफ अली खान के बेटे इब्राहीम अली खान की Throwback Photo हुई Viral
सैफ अली खान के बेटे इब्राहीम अली खान की एक क्यूट सी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं. इब्राहीम इस फोटो में कपिल शर्मा के साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं. इस फोटो में इब्राहीम काफी छोटे दिख रहे हैं. उन्होंने ब्लू कलर की टी-शर्ट पहनी हैं और अपने दोस्त के साथ खड़े हैं.
कोरोना वायरस (Coronavirus) के चलते लॉकडाउन (Lockdown) की वजह से हर कोई अपने घर में मौजूद हैं और अपना समय अपनी फैमिली के साथ बीता रहे हैं. इस लॉकडाउन ने बॉलीवुड सेलेब्रिटीज भी अपना वक़्त फैमिली के साथ बीता रहे हैं. साथ ही अपनी पसंदिता चीजे करने में व्यस्त हैं. तो कोई अपनी पुरानी यादों को ताजा करते हुए अपनी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कर रहा हैं. इसी बीच सैफ अली खान (Saif Ali Khan) के बेटे इब्राहीम अली खान (Ibrahim Ali Khan) की एक क्यूट सी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं.
इब्राहीम इस फोटो में कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं. इस फोटो में इब्राहीम काफी छोटे दिख रहे हैं. उन्होंने ब्लू कलर की टीशर्ट पहनी हैं और अपने दोस्त के साथ खड़े हैं. तो वही उन्होंने सेल्फी लेते वक्त क्यूट सा फेस भी बनाया हैं. कपिल ने इस मूवमेंट को कैप्चर किया हैं. फोटो के बैकग्राउंड में जो सेट अप लगा हुआ हैं उस से यही अंदाजा लगाया जा सकता हैं कि यह फोटो कॉमेडी नाइट्स विद कपिल कि है जब यह शो कलर्स चैनल पर आता था. ये भी पढ़ें: अक्षय कुमार और सैफ अली खान के बेटों के बीच भी है जबरदस्त बॉन्डिंग, एक साथ डिनर करने पहुंचे आरव और इब्राहीम
कपिल की यह थ्रो बैक फोटो इन्स्टाग्राम वायरल (Viral) हो गई हैं. इस फोटो को देखकर यह बात तो साफ है उनके शो को बच्चे भी पसंद करते हैं. इसलिए सैफ के साथ उनके बेटे भी इस शो को एन्जॉय करने अपने दोस्त के साथ गए होंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 15, 2020 12:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

