सात जन्मों के पवित्र बंधन में बंधे कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ, शेयर की यह खूबसूरत तस्वीर
12 दिसंबर को कपिल शर्मा (Kapil Sharma) और गिन्नी चतरथ (Ginni Chatrath) शादी के पवित्र बंधन में बंध गए. कपिल गिन्नी को काफी समय से डेट कर रहे थे और फिर उन्होंने शादी करने का फैसला लिया
12 दिसंबर को कपिल शर्मा (Kapil Sharma) और गिन्नी चतरथ (Ginni Chatrath) शादी के पवित्र बंधन में बंध गए. कपिल गिन्नी को काफी समय से डेट कर रहे थे और फिर उन्होंने शादी करने का फैसला लिया. कपिल शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की. तस्वीर में उनके साथ गिन्नी चतरथ भी नजर आ रही हैं. दोनों एक साथ काफी अच्छे लग रहे हैं. कपिल शर्मा ने हरे रंग की शेरवानी पहन रखी है, उनका रॉयल लुक फैन्स को काफी पसंद आ रहा है. गिन्नी भी लाल रंग के लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रह थी.
कपिल और गिन्नी की शादी में कई सितारों ने शिरकत की . चंदन प्रभाकर, सुमोना चक्रवर्ती, कृष्णा अभिषेक, राजीव ठाकुर, भारती सिंह, हर्ष लिंबाचिया, आरती सिंह और सुदेश लहरी जैसे स्टार्स कपिल की खुशी में शामिल हुए.
यह भी पढ़ें:- कपिल शर्मा ने शेयर किया अपना वेडिंग कार्ड, गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ के साथ लेंगे सात फेरे
आपको बता दें कि शादी के वेन्यू पर कपिल को देखने के लिए फैंस का जमावड़ा लग गया था. इसके बाद सिक्योरिटी गार्ड की मदद से उनको वहां से ले जाया गया. खबरों की माने तो कपिल ने सिक्योरिटी पर तकरीबन 10 लाख रुपये खर्च किए थे. 14 दिसंबर को अमृतसर में कपिल और गिन्नी की शादी का रिसेप्शन रखा जाएगा. साथ ही फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के लिए 24 दिसंबर को मुंबई में भी एक फंक्शन का आयोजन किया जाएगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 13, 2018 09:04 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

