टीवी

कपिल शर्मा ने शेयर किया अपना वेडिंग कार्ड, गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ के साथ लेंगे सात फेरे

कपिल शर्मा अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ से शादी करने जा रहे हैं

कपिल शर्मा ने शेयर किया अपना वेडिंग कार्ड, गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ के साथ लेंगे सात फेरे
कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ (Photo Credits: Instagram)

कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के फैंस के लिए आज का दिन बेहद खास है. एक तरफ जहां उनके कमबैक टीवी शो का प्रोमो मेकर्स ने इंटरनेट पर रिलीज कर दिया वहीं अब कपिल ने भी अपनी गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ (Ginni Chatrath) के साथ शादी की औपचारिक घोषणा कर दी है. कपिल ने अपने ट्विटर पर (Twitter) एक ऑफिशियल पोस्ट करते हुए कहा कि सभी के आशीर्वाद से वो और गिन्नी 12 दिसंबर को शादी करने जा रहे हैं.

कपिल ने अपने सभी फैंस और शुभचिंतकों का शुर्कियादा करते हुए कहा कि वो उन सभी के आभारी हैं जो उनके सुख दुख में हमेशा उनके साथ खड़े रहे. आपको बता दें कि ये शादी जालंधर में आयोजित की जा रही है जहां कपिल और गिन्नी सात फेरे लेंगे.

ये भी पढ़ें: Video: जल्द हंसाने लौट रहे हैं कॉमेडी किंग कपिल शर्मा, सामने आया शो का प्रोमो

कपिल गिन्नी से न सिर्फ प्रेम करते हैं बल्कि उन्हें अडमायर भी करते हैं. अक्सर अपने इंटरव्यूज में वो कहते आए हैं कि गिन्नी हमेशा सही फैसले लेती हैं और इसी वजह से वो उन्हें बहुत मानते हैं.

बात करें कपिल के प्रोजेक्ट्स की तो वो एक बार फिर छोटे पर्दे पर अपनी फ्रेश शुरुआत करने जा रहे हैं. जल्द ही वो अपना कॉमेडी शो लेकर टीवी पर लौट रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 27, 2018 04:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).