टीवी

Juhi Parmar's Television Comeback: अभिनेत्री जूही परमार टीवी शो 'हमारीवाली गुड न्यूज' से करेंगी छोटे पर्दे पर वापसी

छोटे परदे पर कुमकुम','तंत्र' और 'पति पत्नी और वो' जैसे कई टीवी सीरियल में काम कर चुकीं अभिनेत्री जूही परमार एक बार फिर छोटे पर्दे पर कमबैक कर रही हैं. खबर है कि जूही 'हमारी वाली गुड न्यूज़' शो से सांस के किरदार में कमबैक कर रही हैं.

Juhi Parmar's Television Comeback: अभिनेत्री जूही परमार टीवी शो 'हमारीवाली गुड न्यूज' से करेंगी छोटे पर्दे पर वापसी
जूही परमार (Photo Credits : Instagram)

छोटे परदे पर कुमकुम','तंत्र' और 'पति पत्नी और वो' जैसे कई टीवी सीरियल में काम कर चुकीं अभिनेत्री जूही परमार (Juhi Parmar) एक बार फिर छोटे पर्दे पर कमबैक कर रही हैं. खबर है कि जूही 'हमारी वाली गुड न्यूज़' (Hamariwali Good News) शो से सांस के किरदार में कमबैक कर रही हैं. इस शो में जूही के किरदार का नाम रेणुका है. इस शो की कहानी सांस - बहु के इर्द गिर्द घुमती है. इस शो से जूही का एक अलग अंदाज दर्शकों को देखने मिलेगा.

'हमारी वाली गुड न्यूज' शो कि कहानी बहुत ही अनोखी है जिसमें जूही यानी रेणुका एक ऐसी सांस का किरदार निभा रही हैं जिसकी बहू मां नहीं बन सकती. अपनी बहू और बेटे की खुशियों के लिए एक अनोखा कदम उठाते हुए बेटे और बहू के बच्चे को अपने गोद में पालती हैं और अपनी परिवार की खुशियों को सिमटने की कोशिश करती हैं. यह भी पढ़े: Humko Tum Mil Gaye: हिना खान और धीरज धूपर के म्यूजिक वीडियो का फर्स्ट लुक आया सामने

 

View this post on Instagram

 

#SuperExclusive #JuhiParmar #HamariwaliGoodNews #HumariwaliGoodNews

A post shared by @TellyDrama OFFICIAL 🙏 (@tellydramaofficial) on

जूही ने इस शो को लेकर कहा 'कुमकुम' शो मेरे लिए बेहद ख़ास हैं, जिससे मुझे नई पहचान मिली. मेरे करियर नायाब तोफा हैं. मुझे उम्मीद है कि यह शो भी कुमकुम की तरह सक्सेसफुल होगा. जूही ने आगे कहा,"इस शो के अलावा मेरे पास और भी बहुत सी स्क्रिप्ट आई. लेकिन इस शो की स्क्रिप्ट पढ़ते वक्त मेरे चेहरे पर एक अलग तरीके की स्माइल आई बस मैंने उसी समय सोच लिया था कि यह शो मैं करूंगी. जहां तक शो में रेणुका के किरदार की बात हैं तो वह एक मजबूत महिला है, एक खुशनुमा हाउस व्हाइफ है, भगवान पर विश्वास करती हैं. सबसे बड़ी बात है कि  रेणुका अपने परिवार को एक बच्चा देने के लिए किस हद तक गुजर जाती है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 13, 2020 08:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).