Jason Shah ने Anusha Dandekar से ब्रेकअप की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, कह दी ये बात
जेसन ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अनुषा की सारी तस्वीरें डिलीट कर दी थी. जिसके बाद से ही अनुषा के शो में जाने और जेसन संग ब्रेक की खबरें वायरल होने लगी थी.
एंटरटेनमेंट वर्ल्ड के लवबर्ड जेसन शाह (Jason Shah) और अनुषा दांडेकर (Anusha Dandekar) पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. जिसकी वजह है दोनों के बीच ब्रेकअप की खबरें. दरअसल मीडिया में खबरें आ रही थी कि जेसन और अनुषा का ब्रेकअप हो चुका है क्योंकि अनुषा बिग बॉस ओटीटी का हिस्सा बनने जा रही हैं. ऐसे में अब जेसन और अनुषा दोनों ने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. एक तरफ अनुषा दांडेकर ने सोशल मीडिया पर सामने आकर जहां बिग बॉस का हिस्सा ना होने की बात कही हैं.
वहीं अब जेसन ने ईटाइम्स से बात करते हुए अपने ब्रेकअप की खबरों पर चुप्पी तोड़ी है. दरअसल जेसन ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अनुषा की सारी तस्वीरें डिलीट कर दी थी. जिसके बाद से ही अनुषा के शो में जाने और जेसन संग ब्रेक की खबरें वायरल होने लगी थी. जिसके बाद जेसन ने कहा कि आप इस बारे में अनुषा से पूछिए. क्या हुआ अगर मैंने फोटोज डिलीट कर दी तो? उनसे पूछिए. दोनों ने इंस्टा पर अब एक दूसरे को अनफॉलो भी कर दिया है.

View this post on Instagram
इस बार बिग बॉस OTT में कई बड़े नाम शो का हिस्सा बनने जा रहे हैं. खबरों की माने तो नेहा भसीन, जीशान खान और अक्षरा सिंह इसका हिस्सा बनने जा रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 06, 2021 10:49 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

