Bollywood Actor Dharmendra Praises Jannat Zubair: धर्मेंद्र के लिए जन्नत ज़ुबैर ने पकाए फुल्के और मेथी मलाई मटर, सीनियर एक्टर ने जमकर की तारीफ

एक्‍ट्रेस जन्नत जुबैर ने उस 'भावुक' पलों को याद किया है, जब दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र ने लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट' के नए एपिसोड में उनके पकाए स्वादिष्ट पंजाबी व्यंजन की तारीफ की थी.

Photo Credit: Instagram

Bollywood Actor Dharmendra Praises Jannat Zubair: एक्‍ट्रेस जन्नत जुबैर ने उस 'भावुक' पलों को याद किया है, जब दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र ने लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट' के नए एपिसोड में उनके पकाए स्वादिष्ट पंजाबी व्यंजन की तारीफ की थी. अतिथि के रूप में शो में आए धर्मेन्द्र के लिए लाफ्टर शेफ्स ने एक नई चुनौती लेते हुए पंजाबी भोजन तैयार किया. मेनू में मक्के की रोटी, साग, फुल्का, पंजाबी कढ़ी पकौड़ा, चावल और मेथी मलाई मटर शामिल थे.

इससे पहले कभी भी जन्नत और रीम शेख ने मेथी मलाई मटर और फुल्का नहीं पकाया था, मगर फिर भी उन्‍होंने यह चुनौती स्‍वीकार की. धर्मेंद्र ने उनके प्रयास और मेहनत की जमकर तारीख की. उन्हें व्यंजन इतने पसंद आए कि उन्होंने घर ले जाने के लिए कुछ पैक करवाने का अनुरोध किया. इस बारे में बात करते हुए जन्नत ने कहा, “फुल्का और मेथी मलाई मटर पकाना रोमांचक और नर्वस करने वाला दोनों था. मैंने पहले कभी इस व्यंजन को नहीं चखा था, इसलिए मुझे नहीं पता था कि इसका स्वाद कैसा होना चाहिए.” यह भी पढ़ें: Kalki Jayanti 2024: कौन हैं भगवान कल्कि? जानें इनकी उत्पत्ति की रोचक कथा, शुभ मुहूर्त, मंत्र एवं पूजा विधि!

उन्होंने बताया, “रीम और मैंने अपना सर्वश्रेष्ठ दिया, खासकर यह जानते हुए कि धर्मेन्द्र सर इसे चखेंगे. हमारा ध्यान टास्क जीतने या हारने से हटकर केवल इस बात पर था कि यह स्वादिष्ट बने. सबसे बड़ी चुनौती यह पता लगाना था कि स्वाद सही है या नहीं.'' जन्नत ने कहा, ''जब धर्मेन्द्र सर ने इसे चखा और इसे इतना पसंद किया कि कहा वो इसे घर ले जाना चाहते हैं, यह मेरे लिए एक अविश्वसनीय रूप से भावुक क्षण था. हमारी सारी मेहनत की सराहना की गई, और यह मेरे लिए बहुत मायने रखता है.” 'लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट' कलर्स पर प्रसारित होता है.

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 34वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से रौंदा, ट्रिस्टन स्टब्स ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड