टीवी

Goodbye 2020: बिग बॉस कंटेस्टेंट शहनाज गिल के लिये ऐसा रहा ये साल, एक्ट्रेस ने कही ये बात

पंजाबी अभिनेत्री और गायिका शहनाज गिल ने कहा है कि साल 2020 उनके लिए एक मील का पत्थर रहा है. शहनाज ने गुरुवार रात को ट्वीट किया, "2020 मेरे लिए मील का पत्थर रहा है. पंजाब की युवा लड़की आप सब के प्रेम और सम्मान पाकर इतना आगे आ गई है.

Goodbye 2020: बिग बॉस कंटेस्टेंट शहनाज गिल के लिये ऐसा रहा ये साल, एक्ट्रेस ने कही ये बात
शहनाज गिल (Photo Credits: Instagram)

पंजाबी अभिनेत्री और गायिका शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) ने कहा है कि साल 2020 उनके लिए एक मील का पत्थर रहा है. शहनाज ने गुरुवार रात को ट्वीट किया, "2020 मेरे लिए मील का पत्थर रहा है. पंजाब की युवा लड़की आप सब के प्रेम और सम्मान पाकर इतना आगे आ गई है. इंस्टाग्राम पर मेरा हैशटैग 2 मिलियन को पार कर गया है. आपको धन्यवाद देने के लिए मेरे पास कोई शब्द नहीं है. मैं हमेशा से शेहनाजियंस की फैंन हूं."

शहनाज गिल को 'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) से काफी फेम मिला है, जिसका समापन 2020 में हुआ. बिग बॉस के घर में शहनाज और शो के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला के बीच काफी बनती थी, इस जोड़ी को दर्शकों ने भी खूब सराहा था. यहां तक की सोशल मीडिया पर 'हैशटैग सिडनाज' खूब ट्रेंड किया था. यह भी पढ़े: Sidharth Shukla Birthday: सिद्धार्थ शुक्ला के 40वें जन्मदिन पर उमड़ा शहनाज गिल का प्यार, Video शेयर कर दी बधाई 

शहनाज गिल के वर्कफ्रंट की बात करे तो शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला हाल ही में नेहा कक्कड़ के म्यूजिक अलबम 'सोना मेरे सोना' में नजर आई थी. यह गाना सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचा रहा हैं. शहनाज और सिद्धार्थ की जोड़ी उनके फैंस को बेहद पसंद आ रही हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 26, 2020 11:42 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).