Gauahar Khan to Marry Zaid Darbar? गौहर खान अगले महीने अपने बॉयफ्रेंड जैद दरबार से करने जा रही हैं शादी? एक्ट्रेस ने दिया जवाब
एक्ट्रेस गौहर खान इन दिनों सलमान खान के टीवी शो 'बिग बॉस 14' में सीनियर कंटेस्टेंट के रूप में नजर आ रही हैं. एक तरफ जहां वो शो को लेकर व्यस्त हैं वहीं खबरें आ रही हैं वो जल्द ही अपने बॉयफ्रेंड जैद दरबार से शादी कर सकती हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो गौहर इसी साल नवंबर में जैद के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं और इसके लिए तैयारियां शुरू भी कर दी गई हैं.
- Read in
- English
Gauahar Khan on Marriage Plans with Zaid Darbar: एक्ट्रेस गौहर खान इन दिनों सलमान खान (Salman Khan) के टीवी शो 'बिग बॉस 14' में सीनियर कंटेस्टेंट के रूप में नजर आ रही हैं. एक तरफ जहां वो शो को लेकर व्यस्त हैं वहीं खबरें आ रही हैं वो जल्द ही अपने बॉयफ्रेंड जैद दरबार से शादी कर सकती हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो गौहर इसी साल नवंबर में जैद के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं और इसके लिए तैयारियां शुरू भी कर दी गई हैं. कहा गया कि 22 नवंबर को ये दोनों शादी करने जा रहे हैं जिसमें परिवार के बेहद करीबी लोग ही शामिल होंगे.
इन रिपोर्ट्स के बारे में जब गौहर से पूछा गया तो उन्होंने साफतौर पर इन्हें गलत करार दिया है. आईएएनएस से हुई बातचीत में गौहर ने कहा, "ये सब महज अफवाह है. अगर ऐसा कुछ भी होगा तो मैं आपको इसकी सूचना दूंगी." गौरतलब है कि कुछ ही वक्त पहले जैद के पिता और म्यूजिक कंपोजर इस्माइल दरबार ने गौहर और उनके बेटे के रिलेशनशिप की खबरों पर मुहर लगाई थी.
View this post on Instagram
उन्होंने बताया था कि गौहर और जैद के साथ उनका आशीर्वाद है और यकीनन वो जल्द शादी करेंगे. वहीं दूसरी ओर गौहर की तरह ही जैद ने भी अपने रिश्ते और शादी को लेकर चल रही रिपोर्ट्स का खंडन किया है. ई-टाइम्स पर प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, गौहर की शादी के लिए उनकी बहन निगार अगले महीने भारत आएंगी. ये शादी ढाई दिन की होगी जिसमें सभी रस्में अदा की जाएंगी और इसका आयोजन मुंबई में होगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 22, 2020 12:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

