टीवी

एकता कपूर ने बेटे रवि संग शेयर की बेहद क्यूट फोटो, फैंस को रमजान की शुभकामनाएं 

एकता कपूर ने आज अपने बेटे रवि कपूर के साथ अपनी प्यारी फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर किया है. एकता द्वारा शेयर की गई सेल्फी फोटो में उनके बेटे रवि कपूर सफेद कुर्ता पयजामा पहने हुए नजर आए.

एकता कपूर ने बेटे रवि संग शेयर की बेहद क्यूट फोटो, फैंस को रमजान की शुभकामनाएं 
एकता कपूर और उनके बेटे रवि कपूर (Photo Credits: Instagram)

मनोरंजन जगत की मशहूर प्रोड्यूसर एकता कपूर (Ekta Kapoor) ने आज अपने बेटे रवि कपूर के साथ अपनी प्यारी फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर किया है. एकता द्वारा शेयर की गई सेल्फी फोटो में उनके बेटे रवि कपूर सफेद कुर्ता पयजामा पहने हुए नजर आए. एकता ने अपनी इस फोटो के जरिए अपने सबही चाहनेवालों को रमजान के मुबारक महीने की शुभकामनाएं दी हैं. एकता की ये फोटो इंटरनेट पर खूब वायरल (Viral) हो रही है और लोग इसे बेहद पसंद कर रहे हैं.

एकता ने इंस्टाग्राम पर इस फोटो को पोस्ट करते हुए लिखा, "रमजान करीम! हर रोजा हम सभी के लिए दुआएं लेकर आए!! उम्मीद है 27 वें रोजे पर हमेशा की तरह आप सभी का साथ दूंगी! अल्हम्दुलिलाह!" ये भी पढ़ें: COVID-19: एकता कपूर अपने कर्मचारियों के लिए देंगी अपनी एक साल की तनख्वाह, करेंगी 2.5 करोड़ की मदद

 

View this post on Instagram

 

Ramadan Kareem! May each roza bring duaaas to all of us!! Hoping to join u alll as always on the 27 th roza! alhamdulillah !

A post shared by Erk❤️rek (@ektarkapoor) on

एकता कपूर की इस फोटो पर करिश्मा कपूर, दिव्या खोसला कुमार, मंदना करीमी समेत कई सारे सेलिब्रिटीज ने कमेंट किया है. आपको बता दें कि एकता ने जनवरी, 2019 में सरोगेसी के जरिए बेटे रवि को जन्म दिया था. अपने बेटे का नाम उन्होंने पिता जितेंद्र पर रखा है जिनका असली नाम रवि कपूर है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 27, 2020 07:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).