Divya Bhatnagar Dies: ये रिश्ता क्या कहलाता है कि एक्ट्रेस दिव्या भटनागर का हुआ निधन, कोरोना वायरस से थी संक्रमित
स्पॉटबॉय में छपी खबर के मुताबिक 28 नवंबर को कोरोना संक्रमित पाई गई थी. जिसके बाद तबीयत खराब होती चली गई. परिवार ने उन्हें SRV अस्पताल गोरेगांव में एडमिट करवाया था. जहां उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया था.
साल 2020 बेशक अब तक बेहद ही खराब बिता है. इस साल एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री (Entertainement Industry) ने कई सितारों को खोया है. ऐसे में अब एक और एक्ट्रेस की निधन की खबर सामने आई है. जानकारी के मुताबिक ये रिश्ता क्या कहलाता है कि एक्ट्रेस दिव्या भटनागर का निधन हो गया है. स्पॉटबॉय में छपी खबर के मुताबिक 28 नवंबर को कोरोना संक्रमित पाई गई थी. जिसके बाद उनकी तबीयत खराब होती चली गई. परिवार ने उन्हें SRV अस्पताल गोरेगांव में एडमिट करवाया था. जहां उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया था. लेकिन स्वास्थ ठीक ना होने के चलते उन्हें 7 हिल्स अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया था. जिसके आज सुबह एक्ट्रेस ने आखिरी सांसे ली.
एक्ट्रेस के दोस्त युवराज रघुवंशी ने पोर्टल को बताया कि दिव्या भटनागर का निधन हो गया है. सुबह के करीब 3 बजे उन्होंने आखिरी सांसे ली. उनकी खराब तबीयत को देखते उन्हें 7 हिल्स अस्पताल में रखा गया था. लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका. उनका इस तरह से जाना हर किसी के लिए सदमे से कम नहीं है. जबकि उनके निधन की खबर के बाद कई टीवी एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपना दुख जाहिर किया है. देवलीना भट्टाचार्जी और शिल्पा शिरोडकर ने दिव्या के साथ फोटो शेयर की.
View this post on Instagram
शिल्पा शिरोडकर ने भी फोटो शेयर कर दुख जाहिर किया.
View this post on Instagram
आपको बता दे कि दिव्या ने गगन नाम के आर्टिस्ट मैनेजर से शादी रचाई थी. लेकिन दोनों का रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चल सका. दिव्या की मां ने अपने एक इंटरव्यू में दिव्या के पति को फ्रॉड बताया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 07, 2020 09:58 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

