टीवी

टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में दिशा वकानी को वापस देखना चाहते हैं दिलीप जोशी

पॉपुलर टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में अब दिशा वकानी को दयाबेन के रूप में नहीं देखा जाएगा. तकरीबन 2 साल पहले उन्होंने मैटरनिटी लीव थी मगर वह अब तक शो में वापस नहीं लौटी हैं. मेकर्स ने भी इस बात की पुष्टि कर दी है कि वे नई दयाबेन की तलाश कर रहे हैं. अब शो में जेठालाल का किरदार निभाने वाले एक्टर दिलीप जोशी की प्रतिक्रिया सामने आई है.

टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में दिशा वकानी को वापस देखना चाहते हैं दिलीप जोशी
दिलीप जोशी और दिशा वकानी (Photo Credits: Youtube)

पॉपुलर टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) में अब दिशा वकानी को दयाबेन के रूप में नहीं देखा जाएगा. तकरीबन 2 साल पहले उन्होंने मैटरनिटी लीव थी मगर वह अब तक शो में वापस नहीं लौटी हैं. मेकर्स ने भी इस बात की पुष्टि कर दी है कि वे नई दयाबेन की तलाश कर रहे हैं. अब शो में जेठालाल का किरदार निभाने वाले एक्टर दिलीप जोशी की प्रतिक्रिया सामने आई है. बॉम्बे टाइम्स से बात करते हुए दिलीप ने कहा कि वह चाहते हैं कि शो में दयाबेन की वापसी हो जाए.

दिलीप जोशी ने कहा कि, "जब साल 2017 में दिशा ने मेटरनिटी लीव की घोषणा की थी तब हम हैरान रह गए थे कि शो किस प्रकार आगे बढ़ेगा क्योंकि दया और जेठालाल के किरदार बहुत महत्वपूर्ण है. ऐसी बात नहीं है कि एक्टर को रिप्लेस नहीं किया जा सकता. 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में जब रौनित रॉय ने अमर उपाध्याय को रिप्लेस किया था तब भी शो अच्छे से चला था क्योंकि वो पारिवारिक ड्रामा था मगर ये एक कॉमेडी शो है. नई अभिनेत्री की कॉमिक टाइमिंग काफी अच्छी होनी चाहिए."

यह भी पढ़ें:- 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में होगी 'दयाबेन' की वापसी? प्रोड्यूसर का बयान पढ़कर फैन्स हो जाएंगे खुश

इसके आगे दिलीप जोशी ने कहा कि, "दिशा ने 10 साल तक इस किरदार को निभाया है. जब एक औरत मां बनती तो जाहिर सी बात है कि उसकी प्राथमिकताएं बदल जाती है मगर अंत में दिशा एक कलाकार है. मेरी इच्छा है कि दिशा जल्द शो में वापसी करें. उन्होंने इस रोल के लिए कड़ी मेहनत की है और वो व्यर्थ नहीं होनी चाहिए."

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 13, 2019 03:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).