Dalljiet Kaur ने अलग हुए पति के खिलाफ दर्ज कराई पुलिस में शिकायत, Nikhil Patel  मुंबई एयरपोर्ट पर गर्लफ्रेंड के साथ हुए स्पॉट-रिपोर्ट
@atsbb (Photo Credits: Instagram)

Dalljiet Kaur Files Complaint Against Estranged Husband: टेलीविजन की जानी-मानी अभिनेत्री दलजीत कौर इन दिनों निजी जीवन को लेकर सुर्खियों में हैं. कुछ समय पहले ही उन्होंने अपने पति निखिल पटेल से अलग होने का फैसला किया था और केन्या से सारा सामान भी लेकर भारत लौट आई थीं. अब खबर आ रही है कि दलजीत कौर ने निखिल पटेल के खिलाफ मुंबई के अग्रीपाड़ा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, निखिल पटेल को हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर अपनी गर्लफ्रेंड सफीना नजर के साथ स्पॉट किया गया था. कहा जा रहा है कि दोनों यहां अपनी गर्लफ्रेंड का जन्मदिन मनाने आए थे. दलजीत कौर ने इस घटना से काफी आहत हैं और उन्होंने निखिल पटेल पर धोखा देने का आरोप लगाया है. Dalljiet Kaur-Nikhil Patel Divorce Rumours: दलजीत कौर ने सरनेम हटाया, पति के साथ की सभी फोटो डिलीट, तलाक की अटकलें तेज

पति के खिलाफ पुलिस में पहुंची दलजीत कौर:

 

View this post on Instagram

 

A post shared by India Forums (@indiaforums)