Bigg Boss OTT: Shamita Shetty ने माना राकेश बापट नहीं है उनके लिए सही आदमी
कल तक घर में लवबर्ड कहे जाने वाले शमिता और राकेश के बीच पिछले कुछ दिनों से सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है. दोनों को कई बार एक दूसरे के साथ बहस करते हुए देखा गया.
बिग बॉस ओटीटी (Bigg Boss OTT) के घर में लोगों को एंटरटेन करने पहुंची शमिता शेट्टी (Shamita Shetty) और राकेश बापट (Raqesh Bapat) के बीच काफी तगड़ी बॉन्डिंग देखी जा रही थी. दोनों के बीच की केमिस्ट्री देखने के बाद लोग इनके बीच भविष्य में कनेक्शन होने की बातें भी करने लगे. लेकिन अब शो में शमिता शेट्टी ने कुछ ऐसा खुलासा किया है जिसे जानकार फैंस हैरान रह जाएंगे. दरअसल शो में शमिता ने राकेश को खुद के लिए सही आदमी नहीं माना है. नेहा भसीन से बात करते हुए शमिता ये कहते हुए दिखाई देती हैं.
दरअसल कल तक घर में लवबर्ड कहे जाने वाले शमिता और राकेश के बीच पिछले कुछ दिनों से सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है. दोनों को कई बार एक दूसरे के साथ बहस करते हुए देखा गया. जिसके बाद शमिता ने नेहा के सामने ये बात कबूली है कि राकेश उनके लिए सही व्यक्ति नहीं है.
View this post on Instagram
इस पूरे झगड़े की वजह दिव्या मानी जा रही रही. घर के अंदर शमिता और दिव्या की जरा भी नहीं जमती है. लेकिन राकेश के कहने पर शमिता टास्क के दौरान दिव्या के साथ खेलती है. लेकिन दिव्या उन्हें धोखा दे देती है. जिसके बाद दोनों के बीच झगड़ा देखने को मिलता है. इस दौरान राकेश चुप्पी साधे रखते हैं. शमिता को ये बिलकुल भी पसंद नहीं आता है. जिसके बाद दोनों के बीच झगड़ा देखने को मिलता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 11, 2021 02:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

