टीवी

Bigg Boss 13 फेम रश्मि देसाई ने खरीदी अपनी ड्रीम कार, शेयर की फोटो

रश्मि ने अब एक नई चमचमाती कार खरीदी है. जिसकी फोटो एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की है. इस दौरान रश्मि ख़ुशी देखते ही बन रही है.

Bigg Boss 13 फेम रश्मि देसाई ने खरीदी अपनी ड्रीम कार, शेयर की फोटो
रश्मि देसाई ने खरीदी कार (Image Credit: Instagram)

टीवी एक्ट्रेस रश्मि देसाई (Rashmi Desai) ने बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) में एंट्री कर अपनी पॉपुलारिटी को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया. शो में उनके द्वारा किए गए खुलासे ने काफी सुर्खियां बनाई. शो इस विवादित शो के टॉप 4 में पहुंची. जिसके बाद उनका जलवा टीवी शो नागिन 4 में दिखाई दिया. इस शो में भी नागिन बन रश्मि ने खूब जलवा दिखाया और पॉपुलारिटी बटोरी. ऐसे में अब रश्मि देसाई एक बार फिर चर्चा में हैं. जिसकी वजह है उनकी नई कार. जी हां रश्मि ने अब एक नई चमचमाती कार खरीदी है. जिसकी फोटो एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की है.

रश्मि की ये नई कार है रेंज रोवर सिडान वो भी ब्लैक कलर में. जिसकी फोटो एक्ट्रेस ने इंस्टा पर शेयर की हैं. रश्मि ने अपनी कार में बैठे हुए फोटो शेयर की है. जिसमें वो चाय पीते हुए दिखाई दे रही हैं. रश्मि की ये फोटो काफी पसंद की जा रही है. आप भी देखिए ये खास फोटो.

इससे पहले अपने एक इंटरव्यू में रश्मि देसाई ने साफ़ किया था कि वो बिग बॉस से बाहर आने के बाद मर्सडीज कार खरीदना चाहती थी. लेकिन कोरोना वायरस के इस दौर में अपने फैसले को पीछे धकेल दिया. क्योंकि उन्हें लगा कि लोग उन्हें उनके काम की वजह से जानते है ना कि उनकी लाइफ स्टाइल की वजह से. लेकिन अब रश्मि ने खुद के लिए ब्लैक कलर चमचमाती रेंज रोवर कार खरीदी है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 01, 2020 03:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).