टीवी

सुरभि राणा ने 'बिग बॉस' 12 के विनर को लेकर दिया ये बड़ा बयान

'बिग बॉस-12' (Bigg Boss 12) के घर से बाहर हो चुकीं प्रतिभागी सुरभि राणा (Surbhi Rana) का कहना है कि वह किसी और को शो की विजेता बनते नहीं देख सकती हैं.

सुरभि राणा ने 'बिग बॉस' 12 के विनर को लेकर दिया ये बड़ा बयान
सुरभि राना (Photo Credit-File Photo)

नई दिल्ली: 'बिग बॉस-12' (Bigg Boss 12) के घर से बाहर हो चुकीं प्रतिभागी सुरभि राणा (Surbhi Rana) का कहना है कि वह किसी और को शो की विजेता बनते नहीं देख सकती हैं. उनकी नजर में वही शो की असली विजेता हैं. सुरभि ने आईएएनएस (IANS) से कहा, "मैंने शुरू से ही बहुत अच्छा परफॉर्म किया. मैं मानती थी कि शो को मैं ही जीतूंगी. अब मैं इस शो का हिस्सा नहीं हूं, इसलिए किसी और को यह ट्रॉफी उठाते नहीं देख सकती."

चूंकि सुरभि फिनाले की दौड़ में नहीं हैं, इसलिए वह चाहती हैं कि अभिनेता करणवीर (Karanvir) विजेता बनकर बाहर निकलें. उन्होंने कहा, "करणवीर मेरे काफी करीबी दोस्त हैं. मेरे बाहर होने के बाद अगर कोई जीत का हकदार है तो वह केवी (KV) ही है. वह एक अच्छा इंसान है." 26 साल की सुरभि शो में वाइल्ड कार्ड (Wild Card) से प्रवेश पाने वाली पहली प्रतिभागी हैं.

शो में प्रवेश करने के बाद से पूर्व क्रिकेटर एस. श्रीसंत (S. Sreesanth) के साथ उनके झगड़े को लेकर हमेशा उनकी आलोचना होती थी. उन्होंने श्रीसंत के बारे में कहा, "एक क्रिकेट प्रशंसक होने के नाते, मैं बचपन से ही श्रीसंत की फैन हूं. मैं उनका सम्मान करती हूं. लेकिन घर में उनके साथ अच्छे से नहीं रह सकी. हम दोनों के विचार अलग हैं.

यह भी पढ़ें: श्रीसंत को लेकर सोशल मीडिया पर फैली अफवाह, क्या वाकई हो गए हैं बिग बॉस हाउस से बेघर?

अगर मेरी आंखों के सामने कुछ होता है तो मैं इसके खिलाफ आवाज उठाऊंगी और यही चीज बिग बॉस में भी था." 'बिग बॉस सीजन 12' का फिनाले रविवार को होना है. इनमें करणवीर बोहरा (Karanvir Bohra), दीपक ठाकुर (Deepak Thakur), रोमिल चौधरी (Romil Chaudhary), दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) और श्रीसंत (Sreesanth) विजेता की दौड़ में शामिल हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 29, 2018 03:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).