Bigg Boss 15 Winner: Tejasswi Prakash ने जीता 'बिग बॉस 15' का खिताब, देखें शो के फिनाले से ये स्पेशल Photos
सलमान खान के सबसे हिट टीवी रियलिटी शो 'बिग बॉस 15' के विनर की घोषणा कर दी गई है. एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश ने इस शो के विजेता का खिताब अपने नाम कर लिया है. शो में जहां तेजस्वी विजेता बनी वहीं प्रतिक सहजपाल रनरअप, करण कुंद्रा दूसरे रनरअप और शमिता शेट्टी तीसरे रनरआप के रूप में उभरे.
Bigg Boss 15 Winner: सलमान खान के सबसे हिट टीवी रियलिटी शो 'बिग बॉस 15' के विनर की घोषणा कर दी गई है. एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश ने इस शो के विजेता का खिताब अपने नाम कर लिया है. शो में जहां तेजस्वी विजेता बनी वहीं प्रतिक सहजपाल रनरअप, करण कुंद्रा दूसरे रनरअप और शमिता शेट्टी तीसरे रनरआप के रूप में उभरे.
करीब 3 महीने से भी ज्यादा समय तक चले इस शो के अंत में करण कुंद्रा,तेजस्वी प्रकाश और प्रतीक सहजपाल के बीच जंग की थी जहां उनके फैंस ने उन्हें जिताने की पुरजोर कोशिश की. शो का 15वां सीजन भी दर्शकों के बीच चर्चा में रहा और सुर्खियां बटोरता रहा. देखें बिग बॉस 15 ग्रैंड फिनाले से विनिंग मोमेंट्स की ये स्पेशल फोटोज:


शो को जीतने वाली तेजस्वी ने बिग बॉस 15 ट्रॉफी के साथ 40 लाख रूपए भी इनामस्वरुप जीते है. शो के दौरान तेजस्वी को करण कुंद्रा से प्यार हुआ और उनकी केमिस्ट्री को दर्शकों ने भी काफी पसंद किया. बता दें कि शो के फिनाले में दीपिका पादुकोण, सिद्धांत चतुर्वेदी और धैर्य कारवा भी अपनी फिल्म 'गहराइयां' को प्रमोट करने पहुंचे थे.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 31, 2022 08:39 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

