Bigg Boss 14 Preview: सलमान खान के शो पर भाई टोनी कक्कड़ के लिए दुल्हन खोजेंगी नेहा कक्कड़, शो में करने जा रही हैं एंट्री!
सलमान खान के टीवी शो 'बिग बॉस 14' का थीम है अब सीन पलटेगा और अब इसके मुताबिक जल्द ही घर में सीन पलटने वाला है. सलमान ने बताया कि शो का फिनाले करीब है और अब घर में केवल चार सदस्य ही टिक पाएंगे.
Bigg Boss 14 Preview: सलमान खान के टीवी शो 'बिग बॉस 14' का थीम है अब सीन पलटेगा और अब इसके मुताबिक जल्द ही घर में सीन पलटने वाला है. सलमान ने बताया कि शो का फिनाले करीब है और अब घर में केवल चार सदस्य ही टिक पाएंगे. लेकिन शो यूं ही जा रही रहेगा. अब घर में जल्द ही सिंगर नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) और उनके भाई टोनी कक्कड़ (Tony Kakkar) एंट्री करने जा रहे हैं. नेहा और टोनी अपना नया गाना 'शोना शोना' प्रमोट कर रहे हैं जिसमें 'बिग बॉस 13' के चर्चित कंटेस्टेंट्स सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल नजर आएंगे.
अब मजेदार बात ये है कि नेहा कक्कड़ अपनी शादी के बाद इस शो पर अपने भाई टोनी के लिए दुल्हन खोजती नजर आएंगी. इसके लिए यहां निक्की तंबोली टोनी को इम्प्रेस करती हुई नजर आएंगी. इतना ही नहीं, शो पर एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट्स देवोलीना भट्टाचार्जी और काम्या पंजाबी भी नजर आएंग जहां वो घर वालों को ज्ञान देंगी.
इसी के साथ शो के आज के वीकेंड का वार एपिसोड में हम किसी एक घरवाले को बाहर होते देखेंगे. कयास लगाया जा रहा है कि राहुल वैद्य या फिर पवित्रा पुनिया, इन दोनों में से कोई एक बेघर होगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 29, 2020 09:37 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

